August 31, 2026

Confirm Train Ticket Tips: दशहरा, दीवाली और छठ पूजा पर जाना है घर, ये 4 तरीके... मिलेगा कन्फर्म टिकट

अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं, तो अक्सर देखा होगा कि किसी भी त्योहार जैसे दीवाली, दशहरा या फिर छठ पूजा के मौके पर स्टेशनों पर भारी भीड़ होती है. किसी भी तरह से यात्री अपने गंतव्य पर पहुंचने की जद्दोजहद करते हैं. त्योहार के ऐन पहले के दिनों में ट्रेन टिकट कन्फर्म होना भी मुश्किल हो जाता है. ऐसे में या तो भारी भीड़ में फंसकर घर पहुंचना होता है या फिर घर जाने का प्लान तक कैंसिल करना पड़ता है. अगर आप इन त्योहारों के समय भीड़ से बचकर सुरक्षित और आरामदायक यात्रा करना चाहते हैं, तो फिर कुछ टिप्स आपके काम आ सकते हैं.   

पहले ही बुक कर लें ट्रेन टिकट
कन्फर्म रेल टिकट पाने का सबसे बेहतर और आसान तरीका ये है कि आप अपने घर जाने के लिए पहले से ही Train Ticket बुक कर लें. दरअसल, भारतीय रेलवे के नियमों पर गौर करें, तो इनके मुताबिक यात्री अपनी यात्रा तारीख से 60 दिन पहले ही रिजर्वेशन विंडो के जरिए टिकट बनवा सकते हैं, आप विंडो ओपन होते ही अपने और परिवार का टिकट बनवाकर रख लें, इससे आखिरी दिन की भागमभाग, टिकट कन्फर्म न होने का झंझट खत्म होगा और आप अपना सफर आराम से पूरा कर सकेंगे 

वेटिंग टिकट भी हो जाएगा कन्फर्म
रिजर्वेशन विंडो ओपन होने पर अगर आप 60 दिन पहले अपना ट्रेन टिकट बुक करते हैं और उस दौरान भी आपको वेटिंग मिलता है और वो ट्रेन उदाहरण के लिए डायरेक्ट दिल्ली से पटना की है, तो सीधी ट्रेन में वेटिंग टिकट लेना फायदेमंद साबित हो सकता है, क्योंकि जो समय आपको टिकट बुक कराने के बाद मिलता है, तो उसके कन्फर्म होने का चांस भी ज्यादा रहता है. ज्यादातर मामलों में ये Confirm हो जाता है. 

सम्बंधित ख़बरें

ये तरीका भी आ सकता है काम 
एक और तरीका है भीड़भाड़ से बचकर सुरक्षित रेल यात्रा करने का. आपको करना ये होगा कि सीधे दिल्ली से पटना की ट्रेन में अगर कन्फर्म टिकट का चांस नहीं दिख रहा है, तो फिर आप पहले दिल्ली से कानपुर का टिकट बुक कर सकते हैं और उसके साथ ही कानपुर से अगली ट्रेन का टिकट पटना तक बुक कर सकते हैं. इस तरीके के टिकट कन्फर्म होने का चांस इसलिए भी ज्यादा रहता है, क्योंकि कई रेल यात्री इन बड़े स्टेशनों तक ही यात्रा करने वाले होते हैं और उनके उतरने पर आपकी वेटिंग टिकट भी कन्फर्म हो सकती है. 

स्पेशल ट्रेन और तत्काल टिकट की सुविधा
अगर आपको कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा है, तो फिर आप घबराएं नहीं, क्योंकि रेलवे को भी इन मौकों त्योहारों पर होने वाली भीड़ की जानकारी रहती है और इसके लिए इंडियन रेलवे भी अपनी तैयारी पूरी रखती है. हम बात कर रहे हैं, त्योहारों पर रेलवे की ओर से चलाई जाने वालीं स्पेशल ट्रेनों की, जिनमें आसानी से टिकट मिल सकता है. इस बीच आप रेलवे ने सभी ट्रेनों में तत्काल टिकट की सुविधा लेकर टिकट बुक करा सकते हैं, हालांकि, इसमें कुछ एक्स्ट्रा चार्ज देना होता है और ये ऑनलाइन और टिकट बुकिंग काउंटर पर जाकर बुक कराया जा सकता है. 

---- समाप्त ----

ये भी देखें

IRCTC Ticket Booking होगी सुपरफास्ट, सिस्टम में बड़ा बदलाव

Live TV