September 6, 2026
'चीन चुनौती, पाकिस्तान खतरा': पूर्व CDS चौहान ने गिनाईं भारत की चुनौतियां, कहा- हर मोर्चे पर मुस्तैद रहना अहम
पूर्व चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने शनिवार को चीन को भारत के लिए दीर्घकालिक और व्यापक चुनौती बताते हुए कहा कि सीमा विवाद के बावजूद दोनों देशों के रिश्तों को केवल सीमा के मुद्दे तक सीमित नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि उत्तरी पड़ोसी के साथ सीमा विवाद अब भी अनसुलझा है और लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) को लेकर भी दोनों देशों के बीच कोई साझा और स्पष्ट परिभाषा नहीं है। हालांकि, भारत और चीन के रिश्ते सिर्फ सीमा विवादों के बंधक नहीं हो सकते। नई दिल्ली को बीजिंग के साथ संवाद और सहयोग के रास्ते खुले रखने होंगे। इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तान को भी आने वाले समय में बड़ी सुरक्षा चुनौती बताया और चेताया कि हालिया रक्षा समझौतों से पैदा हुआ अति-आत्मविश्वास इस्लामाबाद को गलत आकलन की ओर ले जा सकता है। चौहान ने आतंकवाद और प्रॉक्सी वॉर से निपटने के लिए विश्वसनीय डिटरेंस, आत्मनिर्भरता और तीनों सेनाओं के बेहतर एकीकरण पर जोर दिया। उनके मुताबिक बदलती वैश्विक व्यवस्था में भारत को हर संभावित परिस्थिति के लिए तैयार रहना होगा।
Read more