September 6, 2026

टाटा मोटर्स की यह यूनिट करेगी 4000 कर्मचारियों की छंटनी, पैसा बचाना चाह रही कंपनी

Sep 06, 2026 09:56 am ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

मुख्य बातें

  • layoff News: जागुआर लैंड रोवर (जेएलआर) 4000 कर्मचारियों की छंटनी करने जा रहा है
  • कंपनी मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए यह फैसला कर रही है
jaguar land rover layoffs news

जागुआर लैंड रोवर की तरफ से छंटनी की जाने वाली है।

layoff News: टाटा मोटर्स के मालिकाना हक वाली लक्जरी कार कंपनी जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) स्वैच्छिक छंटनी कार्यक्रम शुरू करने जा रही है। इसके तहत अगले दो वर्षों में करीब 4,000 नौकरियों में कटौती हो सकती है। ब्रिटेन के मीडिया ने शनिवार को एक खबर में यह जानकारी दी। 'द टाइम्स' के अनुसार, लक्जरी कार कंपनी सोमवार को इस कार्यक्रम की औपचारिक घोषणा कर सकती है।

पैसों की बचत करना चाहती है कंपनी

कंपनी ने कहा कि वैश्विक बाजार की बदलती परिस्थितियों के अनुरूप खुद को ढालने के लिए उसे अगले दो वर्षों में करीब 1.7 अरब पाउंड की बचत करने की जरूरत है। जेएलआर ने बयान में कहा, 'पिछले तीन वर्षों में हमने अपने ब्रांड को मजबूत किया है और अगली पीढ़ी के लिए अपने उत्पाद पोर्टफोलियो में बदलाव किया है।' कंपनी ने कहा, 'अपनी रणनीति के अगले चरण के लिए हमें बदलती वैश्विक बाजार परिस्थितियों के अनुरूप खुद को ढालना होगा। इसके तहत अगले दो वर्षों में करीब 1.7 अरब पाउंड की बचत करने और तीन लाख वाहनों की बिक्री करने का लक्ष्य है।'

जेएलआर ने कहा कि उसने कर्मचारियों और कारोबारी संघों के प्रतिनिधियों को स्वैच्छिक छंटनी कार्यक्रम की जानकारी दे दी है। इसके तहत वेतनभोगी कर्मचारियों और मैनेजमेंट टीम के सदस्यों को कंपनी छोड़ने का अवसर दिया जाएगा। यूनाइट वर्कर्स यूनियन की महासचिव शेरोन ग्राहम ने कहा कि जेएलआर में नौकरियों में होने वाली कटौती के प्रभाव को कम करने के उपायों पर सप्ताहांत में सरकार के साथ गहन बातचीत हुई है। उन्होंने कहा, "हम इन कर्मचारियों की मदद के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। यह स्वीकार्य नहीं है कि एक बार फिर कर्मचारियों को इसकी कीमत चुकानी पड़े।"

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें