Sun, 23 Aug 2026 06:02 PM IST हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 23 Aug 2026 06:02 PM IST सार कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से धमनियों में जमाव होने और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ सकता है। इसे कम करना बेहद महत्वपूर्ण है, लेकिन इससे जोखिम पूरी तरह खत्म नहीं होता। ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, धूम्रपान, वजन, खान-पान और पारिवारिक जोखिम भी हृदय स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकते हैं। दिल की सेहत के दुश्मनों की जब भी चर्चा होती है तो उसमें हाई कोलेस्ट्रॉल का नाम सबसे पहले आता है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से दिल तक खून ले जाने वाली धमनियां जाम होने लगती हैं, जिससे रक्त का संचार प्रभावित हो सकता है और हार्ट अटैक का खतरा रहता है। हालांकि यहां समझना जरूरी है कि हार्ट अटैक का खतरा सिर्फ इस बात से तय नहीं होता कि आपकी रिपोर्ट में कोलेस्ट्रॉल कितना है। सवाल यह भी है कि कौन-सा कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है, हृदय तक खून पहुंचाने वाली नसों में पहले से कितनी रुकावट है और साथ में ब्लड प्रेशर-डायबिटीज जैसी समस्याएं तो नहीं हैं?
Read more