नई दिल्ली (उत्तम हिन्दू न्यूज) : सोने और चांदी की कीमतों में गुरुवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर वायदा कारोबार शुरू होते ही दोनों कीमती धातुओं के भाव फिसल गए। चांदी की कीमत में 5,000 रुपये से ज्यादा की गिरावट आई, जबकि सोना भी 1,700 रुपये से अधिक सस्ता हो गया। ताजा गिरावट के बाद चांदी का वायदा भाव 2.04 लाख रुपये प्रति किलोग्राम और सोने का भाव 1.44 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया।
चांदी की कीमतों में पिछले चार कारोबारी दिनों से गिरावट का सिलसिला जारी है। गुरुवार को इस गिरावट में और तेजी देखने को मिली। MCX पर 4 दिसंबर की एक्सपायरी वाली एक किलोग्राम चांदी का वायदा भाव कारोबार की शुरुआत में गिरकर 2,03,798 रुपये पर आ गया।
इससे पहले बुधवार को चांदी 2,09,168 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। दोनों भावों की तुलना करें तो चांदी एक ही कारोबारी सत्र में 5,370 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हो गई।
चांदी की कीमतों में आई गिरावट को उसके ऐतिहासिक उच्च स्तर से तुलना करके भी समझा जा सकता है। जनवरी के आखिरी सप्ताह में MCX पर चांदी का वायदा भाव पहली बार 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के पार पहुंचा था और 4,20,048 रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर कारोबार किया था।
गुरुवार के 2,03,798 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव के आधार पर चांदी अपने रिकॉर्ड हाई से 2,16,250 रुपये नीचे आ चुकी है। यानी रिकॉर्ड स्तर से इसकी कीमत में लगभग आधे की गिरावट दर्ज की गई है।
चांदी के साथ सोने की कीमतों में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली। MCX पर 4 दिसंबर की एक्सपायरी वाला 24 कैरेट सोने का वायदा भाव गुरुवार को कारोबार खुलते ही गिरकर 1,44,311 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।
बुधवार को सोना 1,46,079 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इस तरह पिछले बंद भाव के मुकाबले सोने की कीमत में 1,768 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई।
सोने की कीमतों में इस सप्ताह की शुरुआत से ही कमजोरी बनी हुई है। पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को MCX पर सोने का वायदा भाव 1,47,918 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गुरुवार के 1,44,311 रुपये के भाव के आधार पर देखें तो सोना शुक्रवार के बंद स्तर से 3,607 रुपये प्रति 10 ग्राम नीचे आ चुका है।
You Might Be Interested In
- पैरा एशियन गेम्स : भारतीय तैराक पर महिला होटलकर्मी से छेड़छाड़ का आरोप, प्रतियोगिता से बाहर कर भारत भेजा गया
- UN में दाऊद इब्राहिम की D-कंपनी को ‘भारत आधारित’ बताने पर भारत ने जताई आपत्ति, रिपोर्ट की गलतियों पर उठाए सवाल
- 5वीं मंजिल की छत पर टहल रही महिला को लगा झटका, अस्पताल पहुंचीं तो पैर से निकली गोली; पुलिस भी हैरान
- नई कार खरीदने से पहले जान लें वेटिंग पीरियड, डिलीवरी में कितना लगेगा समय? बुकिंग से पहले देखें पूरी लिस्ट
- रेलवे का बड़ा फैसला, यात्रियों को महज 45 पैसे में मिलेगी 10 लाख की सुविधा; जानें कब से लागू होगा नया नियम
- युद्ध रोकने के लिए जमीन छोड़ने को तैयार हुए जेलेंस्की, उधर रूस ने तैनात कीं 700 बैलिस्टिक मिसाइलें