July 17, 2026
गुजरात ATS का बड़ा खुलासा: सोशल मीडिया से आतंकी बने 5 युवक, 8 बार किया धमाके का ट्रायल
गुजरात एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) की जांच में एक ऐसा खुलासा हुआ है जिसने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। जैश-ए-मोहम्मद से प्रभावित बताए जा रहे पांच आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सामने आया है कि शुरुआती जांच में किसी विदेशी हैंडलर की सीधी भूमिका नहीं मिली है। एजेंसियों का कहना है कि आरोपी सोशल मीडिया पर मौजूद कट्टरपंथी सामग्री, भड़काऊ वीडियो और आपत्तिजनक साहित्य के प्रभाव में आकर खुद ही आतंकी गतिविधियों की ओर बढ़े। जांच में पालनपुर और भरूच के कुछ मदरसों का भी जिक्र सामने आया है, जहां से जुड़े कुछ युवाओं तक इंटरनेट के जरिए कट्टरपंथी सामग्री पहुंचने की बात सामने आई है। हालांकि जांच एजेंसियां पूरे नेटवर्क की भूमिका की पड़ताल कर रही हैं।
Read more