September 20, 2026

Pitra Paksha 2026: सूर्य-बुध का शुभ योग! पितृपक्ष शुरू होने तक 3 राशियों को होगा धन लाभ

Pitra Paksha 2026: 26 सितंबर तक कन्या राशि में बुधादित्य राजयोग रहने वाला है. 26 सितंबर को पितृपक्ष के पहले दिन जब बुध कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में गोचर करेंगे, तब बुधादित्य राजयोग समाप्त होगा. इस अवधि में सूर्य-बुध तीन राशियों को खूब लाभ देंगे.

X

26 सितंबर को पितृपक्ष के पहले दिन जब बुध कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में गोचर करेंगे, तब बुधादित्य राजयोग समाप्त होगा. (Photo: ITG)

26 सितंबर को पितृपक्ष के पहले दिन जब बुध कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में गोचर करेंगे, तब बुधादित्य राजयोग समाप्त होगा. (Photo: ITG)

बुध और सूर्य की युति से कन्या राशि में बुधादित्य राजयोग बना हुआ है. 26 सितंबर को पितृपक्ष के पहले दिन जब बुध कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में गोचर करेंगे, तब बुधादित्य राजयोग समाप्त होगा. लेकिन उससे यह शुभ योग तीन राशि के जातकों को जबरदस्त लाभ देने वाला है. ज्योतिषविदों का कहना है कि श्राद्ध पक्ष आरंभ होने से पूर्व बुध-सूर्य की जोड़ी तीन राशियों को करियर, कारोबार और आर्थिक मोर्चे पर खूब लाभ देने वाली है.

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए बुधादित्य राजयोग कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ाने वाला हो सकता है. इस दौरान आत्मविश्वास में वृद्धि होने की संभावना है. वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं. नौकरीपेशा लोगों को पद या जिम्मेदारी से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है. वहीं व्यापार करने वाले जातकों के लिए नई रणनीति तैयार करने का समय बेहतर रह सकता है. इससे आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में मदद मिल सकती है.

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए यह ग्रह संयोग करियर के लिहाज से लाभकारी साबित हो सकता है. कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. आपकी मेहनत और कार्यकुशलता को पहचान मिलने के योग हैं. लंबे समय से रुके हुए काम दोबारा गति पकड़ सकते हैं. व्यापारियों को नए संपर्क बनाने और कारोबारी अवसर हासिल करने का मौका मिल सकता है. आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ आय के अतिरिक्त साधन तलाशने में भी सफलता मिलने की संभावना है.

सम्बंधित ख़बरें

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए बुधादित्य योग करियर में आगे बढ़ने के नए रास्ते खोल सकता है. वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन मिलने से महत्वपूर्ण कार्य पूरे हो सकते हैं. मेहनत का उचित परिणाम मिलने के भी योग हैं. आर्थिक मामलों में सुधार के संकेत हैं. पुराने निवेश, रुका हुआ भुगतान या आय के अतिरिक्त स्रोत से लाभ मिल सकता है. हालांकि बड़े आर्थिक फैसले लेते समय सावधानी बरतना उचित रहेगा.

---- समाप्त ----

ये भी देखें

मेष राशि में शनि का गोचर: कष्टों से बचने के लिए करें ये उपाय!

Live TV

aaj tak epaper in hindi