Salman Khan On Trollers: बिग बॉस 20 में सलमान खान ने शनिवार की रात ट्रोलर्स और पैपराजियों पर खुलकर गुस्सा निकाला. इस दौरान सलमान ने साफ और सख्त लहजे में फिल्मी सितारों को ट्रोल करने वालों और अभिनेत्रियों की गलत ऐंगल से फोटो लेने वाले पैपराजियों को धमकी दी. उन्होंने कहा कि जिस दिन हम अपनी पर उतर आए, भागते फिरोगे तुम लोग. सलमान ने अपनी शर्टलेस बॉडी दिखाकर तमाम हेटर्स और ट्रोलर्स को अपने ही अंदाज़ में करारा जवाब भी दिया, जो उन्हें बूढ़ा और टकला कह रहे थे.
सलमान खान ने बिग बॉस के स्टेज पर टी-शर्ट के साथ-साथ अपना मेकअप भी उतारा और अपने एब्स दिखाए. उन्होंने कहा, “पहले अपने आपको देखो भाई. ये जो आप लोग दूसरों पर कमेंट करते हो न, पहले अपनी शक्ल देख लो, अपना जिस्म देख लो, उसके बाद करना ये. अपने मां बाप को पहले देख लो, उनकी सेहत देख लो, उसके बाद करना ये. ये बात समझ आती है कि भाई आपने वजन घटाया या बढ़ाया, लेकिन मजाक उड़ाना, सोहेल के ऊपर, वरुण (धवन) के ऊपर. हर किसी के ऊपर. मिल गया मटैरियल आप लोगों को. करो अब, जितना ट्रोलिंग करना है. फटे हुए जूते भी पहनता हूं, अगली बार वो भी पहनकर आऊंगा.
ये भी पढ़ें:
सलमान खान की बिगड़ी तबीयत के पीछे का पूरा खेल सामने आ गया, भाईजान ने खुद बताई सच्चाई
Bigg Boss 20: कैमरे के सामने मेकअप हटाया, टी-शर्ट उतारी, शर्टलेस सलमान खान ने ट्रोलर्स को दी चेतावनी
“हम लोग नहीं बक सकते क्या गाली?”
सलमान खान ने कहा कि मैं उन लोगों को देखना चाहता हूं जो बैक शॉट लेने की कोशिश करते हैं. वो कहते हैं, “अगर मुझे पता चल गया कि ये लोग कौन हैं तो फिर…हर कोई यार, एक्टर्स, इन्फ्लुएंसर्स, राजनेता. अरे बोलो ना तुम्हारा काम अच्छा नहीं है. ये पिक्चर हमें अच्छी नही लगी. ये मंत्री ऐसा है, वो मंत्री ऐसा है. कहो कि सर ये काम करके दो हमको. गाली बकने की क्या जरूरत है. हम लोग नहीं बक सकते क्या गाली? और ये ट्रोलर्स को लगता है कि यार तुम कुछ भी करो, हम डर जाएंगे. जिस दिन हम उतर आए ने, भागते फिरोगे तुम.”
ट्रोल्स के निशाने पर रहते हैं सेलिब्रिटीज
पिछले कुछ सालों में जैसे जैसे सोशल मीडिया का उभार हुआ, ट्रोलर्स की संख्या भी बढ़ती चली गई. वक्त ऐसा आ गया है कि अब हर बात पर सेलिब्रिटीज़ को निशाना बनाया जाने लगा है. वरुण धवन को उनकी एक्टिंग और स्माइल के अंदाज़ को लेकर कई बार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. वहीं सोहेल खान को भी ट्रोल किया गया. पिछले दिनों सलमान का वजन बढ़ने पर सोशल मीडिया पर उन्हें खूब ट्रोल किया गया. यही नहीं मां बनने के बाद जब कटरीना का वजन बढ़ा तो भी उन्हें ट्रोल किया गया. सलमान ने एक ही दिन और एक ही जगह से इस मुद्दे पर कड़ा और सख्त स्टैंड लिया है.

मोहम्मद आसिफ
मोहम्मद आसिफ टीवी9 हिंदी डॉट कॉम में नवंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन के हेड के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं. वो एंटरटेनमेंट जगत से जुड़ी हलचल पर पैनी नजर रखते हैं. सिनेमा और सितारों में आसिफ खास दिलचस्पी रखते हैं. आसिफ को नई नई वेब सीरीज और फिल्में देखना काफी पसंद है. टीवी9 हिंदी डॉट कॉम से पहले आसिफ एबीपी न्यूज़ की हिंदी वेबसाइट में एबीपी लाइव डॉट कॉम में काम कर रहे थे. एबीपी लाइव डॉट कॉम में आसिफ ने करीब साढ़े 6 साल तक काम किया है. साल 2016 में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट आसिफ ने एबीपी न्यूज की वेबसाइट से ही अपने करियर की शुरुआत की थी. एबीपी में आसिफ ने एंटरटेनमेंट सेक्शन संभाला. इसके अलावा वहां होम पेज और स्पोर्ट्स सेक्शन में भी उन्होंने काम किया. आसिफ ने दिल्ली के इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है. इससे पहले उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से मास मीडिया में ग्रैजुएशन की डिग्री हासिल की. आसिफ ने स्कूल की पढ़ाई भी देश की राजधानी दिल्ली से ही की है. उन्हें को क्रिकेट खेलना, ओटीटी पर कंटेंट देखना, परिवार और दोस्तों के साथ वक्त बिताना पसंद है.
Read More