Sun, 20 Sep 2026 11:20 AM IST
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 20 Sep 2026 11:20 AM IST
सार
यूपी के एटा जिले में फर्जी मेडिकल काॅलेज और यूनिवर्सिटी का भंडाफोड़ हुआ है। शातिर अब तक छात्रों से करोड़ों की ठगी कर चुके हैं। मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें रिटायर्ड सीएमओ का बेटा भी शामिल है, जो फर्जी मेडिकल का संचालन कर रहा था।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
एटा में दो लाख रुपये की फिरौती के लिए भाई के अपहरण की झूठी सूचना के बाद पुलिस जांच में मामला फर्जी मेडिकल कॉलेज और यूनिवर्सिटी के नेटवर्क तक पहुंच गया है। मारहरा पुलिस ने जांच के बाद पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि जिस बीएस नामक व्यक्ति के नाम पर मेडिकल कॉलेज एंड यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रेशन का दावा किया गया है वह वह चाय बेचता है।
विज्ञापन
मास्टर माइंड सतेंद्र कुमार उर्फ कृष्णपाल वर्ष 2022 से फर्जी खोले गए बीएस मेडिकल कॉलेज एंड यूनिवर्सिटी के नाम पर विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के नाम पर छात्रों से रकम लूट रहा था। बदले में फर्जी शैक्षणिक दस्तावेज उपलब्ध कराते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से फर्जी मार्कशीट, आईडी कार्ड, प्रवेश फार्म, हाजिरी शीट, परीक्षा पुस्तिकाएं, जाली प्रश्नपत्र, फीस रसीदें, मोहर, लेटर पैड, लैपटॉप और चार बैंकों के फर्जी चेक समेत अन्य सामग्री बरामद की है।
विज्ञापन
एएसपी श्वेताभ पांडेय ने प्रेसवार्ता में बताया कि 16 सितंबर की सुबह करीब सात बजे महमूदपुर नगरिया निवासी रामसेवक ने पीआरवी को सूचना दी कि उसके भाई सतेंद्र कुमार को तीन लोग बीएस कॉलेज एवं यूनिवर्सिटी से अगवा कर ले गए हैं। उसने अपहर्ताओं द्वारा दो लाख रुपये की फिरौती मांगे जाने का आरोप भी लगाया। सतेंद्र की पत्नी की तहरीर पर मारहरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.