टो, पा, पी, पू — उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र
ष, ण, ठ — हस्त नक्षत्र
पे, पो — चित्रा नक्षत्र
16 जुलाई से 23 जुलाई तकदिनांक 16 को आधा दिन सुखद रहेगा पश्चात् 18 तक समय ठीक नहीं है। आपके परिवार के बीच आपकी छवि बिगड़ेगी। मेहमानों के आगमन से परेशानी होगी। सार्वजनिक सम्पर्क होशियारी से करें। किसी प्रतियोगिता में असफलता प्राप्त होगी। आपको बहादूरी रखकर परिस्थिति का सामना डटकर करना होगा क्योंकि भाग्य भी बहादुर व मेहनती लोगों का ही साथ देता है। 19, 20 को सरकारी विजय सूचक समय है। खर्च में बेतहाशा वृद्धि होगी जिसे आपको कंट्रोल करना होगा। आपकी चतुराई तथा अच्छे व्यवहार से आप हर संकट से उभरने में सफल रहेंगे। आर्थिक रूप से यह समय लाभदायक है । 21, 22 को विदेश में स्थित परिचितों से सम्पर्क साधने या यात्रा करने का समय बनेगा। 23 को अपना काम शांति से कर पाएंगे।
Read more