September 25, 2026

CMO स्टेनोग्राफर पर FIR: जमुई पीड़िता की फोटो शेयर करने का आरोप

जमुई कांड: पीड़िता की फोटो CM के X हैंडल पर डालने के मामले में FIR, CMO के स्टेनोग्राफर पर आरोप

Updated: Fri, 25 Sep 2026 09:34 PM (IST)

जमुई पीड़िता की फोटो CM के X हैंडल पर डालने के मामले में FIR

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

FIR on CMO Stenographer: जमुई की नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की फोटो मुख्यमंत्री के X हैंडल पर शेयर किए जाने के मामले में अब FIR दर्ज हो गई है. सचिवालय थाने में दर्ज केस में CMO कार्यालय के स्टेनोग्राफर सागर प्रसाद समेत अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है.

FIR on CMO Stenographer: जमुई की नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किए जाने के मामले में सचिवालय थाने में FIR दर्ज की गई है. यह मामला सचिवालय थाने में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक सुमित्रा कुमारी की शिकायत पर दर्ज हुआ है. शिकायत में लिखा गया है कि पीड़िता और उसके परिवार की फोटो मुख्यमंत्री के X हैंडल पर शेयर की गई थी.

शिकायत में कहा गया है कि फोटो मुख्यमंत्री कार्यालय के स्टेनोग्राफर सागर प्रसाद द्वारा X पर अपलोड की गई. इसके बाद फोटो सोशल मीडिया पर शेयर और वायरल होने की बात सामने आई.

मामले में सागर प्रसाद समेत अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. शिकायत में नाबालिग पीड़िता की पहचान सामने आने को गंभीर मामला बताया गया है.

इन धाराओं में दर्ज हुआ केस

सचिवालय थाने में दर्ज FIR में BNS की धारा 73 और POCSO एक्ट की धारा 23 लगाई गई है. इसके अलावा आईटी एक्ट की धारा 66E और 67 के तहत भी मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस की शिकायत में कहा गया है कि नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की फोटो सोशल मीडिया पर डालने से उसकी पहचान सामने आने की स्थिति बनी.

रीपोस्ट करने वालों की भी होगी जांच

पुलिस अब फोटो अपलोड करने वाले आरोपी के साथ-साथ तस्वीर को रीपोस्ट और वायरल करने वाले अन्य सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं की भी भूमिका की जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि साक्ष्य के आधार पर संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

पुलिस ने जांच शुरू की

शिकायत में मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच और कार्रवाई का अनुरोध किया गया है. FIR दर्ज होने के बाद अब पुलिस इस मामले से जुड़े लोगों और फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर किए जाने की जांच करेगी.

जमुई की नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुलाकात की थी. इसके बाद मुख्यमंत्री के X हैंडल से परिवार के साथ फोटो शेयर की गई थी, जिसे बाद में हटा दिया गया. इस फोटो को लेकर पीड़िता की पहचान सामने आने के सवाल उठे थे.

इसे भी पढ़ें: सीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ केस दर्ज कराने थाने पहुंचीं मीसा भारती, पुलिस ने किया इनकार, क्या है मामला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

Tags