September 19, 2026

टेस्ट के दौरान बेकाबू हुआ गूगल का AI! जेमिनाई ने पासवर्ड गेस कर हैक कीं 3 असल वेबसाइट्स

AI की ताकत बढ़ने के साथ अब उसकी साइबर सिक्योरिटी को लेकर भी बड़े सवाल उठने लगे हैं। Google के AI मॉडल Gemini ने साइबर सिक्योरिटी की टेस्टिंग के दौरान तीन वास्तविक कंपनियों के सिस्टम और वेबसाइट्स तक पहुंच बना ली। खास बात यह रही कि इस पूरी प्रक्रिया में किसी इंसान ने Gemini को सीधे हैक करने के निर्देश नहीं दिए थे। यह मामला मई 2026 में हुए एक सिक्योरिटी टेस्ट का है।यह टेस्ट AI सिक्योरिटी फर्म Irregular की ओर से किया जा रहा था। Gemini को एक काल्पनिक कंपनी के सिस्टम से जानकारी निकालने का टास्क दिया गया था। टेस्टिंग एक बंद वातावरण में होनी थी, लेकिन गलती से AI को इंटरनेट तक पहुंच मिल गई। इसके बाद मॉडल टेस्ट की सीमा से बाहर निकलकर वास्तविक कंपनियों के सिस्टम तक पहुंच गया। Read more

September 19, 2026

कंगना रनौत के खिलाफ रिवीजन वाद में हुई लंबी बहस: वादी अधिवक्ता ने अधूरी पुलिस आख्या पर उठाए सवाल, अब 23 सितंबर को फिर होगी सुनवाई - Agra News

भाजपा सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ जिला जज की कोर्ट में प्रस्तुत रिवीजन पर शुक्रवार को अपर जिला जज प्रथम पुष्कर उपाध्याय की कोर्ट में सुनवाई हुई। मामले में कोर्ट में काफी लंबी बहस हुई। इसके बाद अपर जिला जज प्रथम ने सुनवाई के लिए 23 सि Read more

September 19, 2026

Explainer: हरी पिचें, स्विंग होती गेंदें..., जानें वो 10 अचूक मंत्र, जिससे न्यूजीलैंड में इतिहास रच सकती है टीम इंडिया

IND vs NZ: भारतीय टीम अगले महीने अक्टूबर में न्यूजीलैंड का दौरा करेगी, जहां पहले दोनों टीमों के बीच टी-20 और वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी. इसके बाद भारत और न्यूजीलैंड के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. यह टेस्ट सीरीज टीम इंडिया के लिए बेहद ही अहम है, क्योंकि इस सीरीज में एक भी मैच की हार भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से पूरी तरह से बाहर कर सकती है. ऐसे में टीम इंडिया हर हाल में इस सीरीज के दोनों मैच जीतना चाहेगी, लेकिन न्यूजीलैंड को उसी के घर में टेस्ट सीरीज में हराना भारतीय टीम के लिए आसान नहीं होने वाला है. न्यूजीलैंड में टेस्ट सीरीज जीतना किसी भी एशियाई टीम के लिए हमेशा से क्रिकेट की सबसे कठिन चुनौतियों में से एक रहा है. ऐसे में न्यूजीलैंड दौरे पर अगर भारत को टेस्ट सीरीज में ऐतिहासिक जीत दर्ज करनी है, तो उसे अपनी रणनीति, तकनीक और मानसिकता में बड़े बदलाव करने होंगे. चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं कि टीम इंडिया कैसे न्यूजीलैंड की परिस्थितियों पर फतह पा सकती है.  Read more

September 19, 2026

DUSU Elections: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की कैसे हुई थी शुरुआत? भारत की आजादी से महज 9 दिन पहले रखी गई नींव

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) 2026-27 के चुनाव का परिणाम सामने आ गया है. इस बार के डूसू चुनावों में चार में से तीन सीटों पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने कब्जा कर लिया है, जबकि एक सीट निर्दलीय के खाते में गई है. हैरानी की बात ये है कि एनएसयूआई इस साल खाता खोलने में नाकाम रही और एक भी सीट पर उसके उम्मीदवारों को विजय नहीं मिली. चुनावी चर्चाओं के बीच गूगल से लेकर सोशल मीडिया तक लोग डूसू के इतिहास के बारे में सर्च कर रहे हैं. तो आइए हम आपको बताते हैं कि आखिर DUSU की नींव कब रखी गई थी? Read more

September 19, 2026

गांधी परिवार के गढ़ में सपा की हुंकार: विधायक की कथित पिटाई के बाद 'समाजवादी PDA रथ' से रायबरेली कूच करेंगे अखिलेश यादव

रायबरेली जिले के फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज में समाजवादी छात्र सभा और ABVP के बीच सदस्यता अभियान को लेकर शुरू हुआ विवाद अब उत्तर प्रदेश की राजनीति का बड़ा मुद्दा बन चुका है. खुद सपा मुखिया अखिलेश यादव इस मामले को लेकर काफी मुखर हो गए हैं. पहले तो उन्होंने इस पूरे विवाद को लेकर एक के बाद एक सोशल मीडिया पोस्ट किए लेकिन आज लखनऊ से ऐसा ऐलान कर दिया, जिसने 80 किलोमीटर दूर स्थित रायबरेली का सियासी पारा हाई कर दिया. उनके इस ऐलान से स्थानीय पुलिस-प्रशासन के भी पसीने छूट सकते हैं.  Read more

September 19, 2026

DUSU Election Result 2026: NSUI से बगावत कर निर्दलीय उतरे दीपांशु शौकीन 14 हजार से ज्यादा वोटों से जीते, NOTA को भी NSUI से ज्यादा वोट

DUSU Election Result 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय दीपांशु शौकीन (DUSU Election Result 2026) ने बड़ी जीत दर्ज की है। NSUI से जुड़े रहे शौकीन ने संगठन से अलग होकर निर्दलीय चुनाव लड़ा और 14 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत हासिल की। उनके सामने ABVP और NSUI के उम्मीदवार भी मैदान में थे, लेकिन दोनों को पीछे छोड़ते हुए शौकीन ने उपाध्यक्ष पद अपने नाम किया। Read more

September 19, 2026

Anant Chaturdashi Baby Names: अनंत चतुर्दशी पर जन्मे बच्चे के लिए चुनें ये दिव्य नाम, जीवन में बनी रहेगी भगवान विष्णु की कृपा

Anant Chaturdashi Baby Boy Names: अनंत चतुर्दशी पर जन्मे बेटे के लिए खोज रहे हैं खास नाम? यहां भगवान विष्णु से जुड़े 50 दिव्य और अर्थपूर्ण नाम देखें। जानें विष्णु, नारायण, माधव, अनंत, गोविंद समेत शुभ नामों के सुंदर अर्थ और धार्मिक महत्व।Unique Vishnu Baby Names: अनंत चतुर्दशी का दिन भगवान विष्णु की आराधना और अनंत स्वरूप की उपासना के लिए खास माना जाता है। मान्यता है कि इस शुभ अवसर पर जन्मे बच्चे का नाम अगर भगवान विष्णु के दिव्य नामों से प्रेरित रखा जाए, तो यह उसके जीवन में शुभता और आध्यात्मिक संस्कारों का प्रतीक बन सकता है। अगर आपके घर भी अनंत चतुर्दशी के दिन नन्हे मेहमान का जन्म हुआ है, तो यहां भगवान विष्णु से जुड़े 50 सुंदर, अर्थपूर्ण और पारंपरिक नामों की सूची देखें। Read more

September 19, 2026

DUSU Results: अध्यक्ष पद पर ABVP के यश डबास का कब्जा! NSUI के विजय शंकर को हराया

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ यानी DUSU चुनाव 2026 के नतीजे सामने आ गए हैं। अध्यक्ष पद पर ABVP के यश डबास ने जीत दर्ज की है। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने जीत हासिल की। सचिव और संयुक्त सचिव पद पर भी ABVP के उम्मीदवारों ने बाजी मारी। इस तरह चार केंद्रीय पदों में से तीन पद ABVP के खाते में गए। Read more

September 19, 2026

एक और पत्नी ने अपने पति को उतारा मौत के घाट, प्रेमी के साथ मिलकर नहर में फेंका शव

Lucknow Crime: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके में रामकिशोर वाल्मीकि हत्याकांड की जांच में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, रामकिशोर की हत्या की साजिश उसकी पत्नी सूफिया बानो ने अपने कथित प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर रची थी। हत्या के बाद शव को लकड़ी के बाक्स में छिपाया गया और फिर ई-रिक्शा में लादकर नहर के नीचे ठिकाने लगाने का आरोप है। मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को संरक्षण में लिया गया है। Read more