
गांधी स्मृति पर छात्रों से मिलते पीएम मोदी.
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के मौके पर शुक्रवार को देशभर में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली स्थित गांधी स्मृति में आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया. उन्होंने महात्मा गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उनके सत्य, शांति और अहिंसा के संदेश को याद किया. प्रार्थना सभा में स्कूली बच्चों और कलाकारों ने भजन प्रस्तुत किए.
कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री ने वहां मौजूद स्कूली छात्रों से बातचीत की, उनसे हाथ मिलाया और कुछ समय उनके साथ बिताया. इसके बाद उन्होंने संविधान सदन में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीरों पर भी श्रद्धांजलि अर्पित की. वहां कई स्कूली छात्र भी मौजूद थे. पीएम मोदी ने स्कूली छात्र-छात्रों के साथ बातचीत की. इससे पहले प्रधानमंत्री ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्प अर्पित किए और सर्वधर्म प्रार्थना में हिस्सा लिया.
#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi interacts with school students at Samvidhan Sadhan (the Old Parliament House) in Delhi. pic.twitter.com/U7W2kiDUfY
— ANI (@ANI) October 2, 2026
उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने भी गांधी स्मृति पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में गांधी के योगदान और उनके सद्भाव एवं सामाजिक विकास के संदेश को याद किया.
गांधी और शास्त्री को किया नमन
गांधी जयंती के साथ ही देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती भी मनाई जाती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजय घाट पहुंचकर शास्त्री को श्रद्धांजलि दी. शास्त्री 1964 से 1966 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे और उन्हें जय जवान, जय किसान के नारे के लिए भी याद किया जाता है.
Joined the prayer meeting at Gandhi Smriti. We recalled the timeless message of Bapu.
A key highlight was the interaction with my young friends. pic.twitter.com/WhXm3WLN5m
— Narendra Modi (@narendramodi) October 2, 2026
महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बापू का संदेश लोगों को बेहतर समाज और विकसित भारत की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता रहेगा. उन्होंने कहा कि गांधी का पूरा जीवन सत्य, अहिंसा, करुणा और सेवा की मिसाल रहा, जो हर दौर में मानवता का मार्गदर्शन करता रहेगा. प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी गांधी को याद करते हुए कहा कि बापू का संदेश बेहतर समाज और विकसित भारत की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहे.

अजय विद्यार्थी
कलकत्ता यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएशन. प्रभात खबर में बतौर सीनियर न्यूज़ एडिटर काम किया. ग्राउंड रिपोर्टिंग और एडिटिंग में करीब 20 सालों से ज्यादा का अनुभव. राजस्थान पत्रिका में चीफ रिपोर्टर रहने के दौरान कई ऐसी स्टोरी की, जिन्हें सराहा गया.
Read More