October 3, 2026

रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद एयर एंबुलेंस से मुंबई पहुंचीं नुसरत भरूचा, जानें लेटेस्ट हेल्थ अपडेट

Nushrratt Bharuccha Health Update: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा का बाली में एक्सीडेंट हो गया था. वो वर्क कम बाली हॉलिडे ट्रिप पर बाली गई थीं, जहां हादसा हो गया और उनकी रीढ़ की हड्डी फ्रैक्चर हो गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट भी कराया गया था. ऐसे में अब उनकी रीढ़ की हड्डी की सर्जरी मुंबई में की जाएगी, जिसके चलते एक्ट्रेस को एयर लिफ्ट करके मुंबई ले आया गया है. तो चलिए जानते हैं, अब कैसी है नुसरत की तबीयत. Read more

October 3, 2026

Bihar Teacher Update: अप्रशिक्षित शिक्षकों के लिए नया निर्देश, D.El.Ed पूरा करने की अंतिम तारीख तय

बिहार के प्राथमिक स्कूलों में कार्यरत अप्रशिक्षित शिक्षकों को लेकर शिक्षा विभाग ने अहम निर्देश जारी किया है. विभाग ने 31 मार्च 2015 को इस मामले में निर्णायक कटऑफ तारीख माना है. इस तारीख तक सेवा में आ चुके अप्रशिक्षित प्रारंभिक शिक्षकों को जरूरी प्रशिक्षण योग्यता D.El.Ed पूरी करने के लिए 31 अगस्त 2028 तक का समय दिया गया है. विभाग के निर्देश के मुताबिक, तय समय सीमा के बाद इन शिक्षकों को अतिरिक्त अवसर नहीं दिया जाएगा. वहीं 31 मार्च 2015 के बाद बिना निर्धारित प्रशिक्षण योग्यता के नियुक्त किए गए शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर अलग नियम लागू होंगे. 31 मार्च 2015 तक नियुक्त शिक्षकों को राहत 31 मार्च 2015 तक सेवा में मौजूद उन प्राथमिक शिक्षकों को D.El.Ed की योग्यता हासिल करने का अवसर दिया गया है, जिन्होंने नियुक्ति के समय आवश्यक प्रशिक्षण पूरा नहीं किया था. ऐसे शिक्षकों को हर हाल में 31 अगस्त 2028 तक D.El.Ed पूरा करना होगा. इस अवधि में निर्धारित योग्यता हासिल नहीं करने वाले शिक्षकों पर विभागीय नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जा सकती है. 31 मार्च 2015 के बाद नियुक्ति पर क्या होगा? शिक्षा विभाग ने 31 मार्च 2015 के बाद बिना जरूरी न्यूनतम प्रशिक्षण योग्यता के नियुक्त किए गए प्राथमिक शिक्षकों को लेकर भी स्थिति स्पष्ट की है. ऐसे मामलों में संबंधित जिला शिक्षा पदाधिकारी को नियमानुसार सेवा समाप्त करने की कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है. विभाग के मुताबिक, अगर किसी शिक्षक ने नियुक्ति के बाद D.El.Ed की योग्यता हासिल कर ली है, तब भी इससे 31 मार्च 2015 के बाद प्रशिक्षण योग्यता के बिना हुई नियुक्ति वैध नहीं हो जाएगी. कुछ शिक्षकों को दोबारा सेवा में लेने का निर्देश इस मामले में उन शिक्षकों के लिए भी राहत का प्रावधान किया गया है, जिनकी नियुक्ति 31 मार्च 2015 से पहले हुई थी. कुछ अप्रशिक्षित शिक्षकों की सेवा पटना हाई कोर्ट के 20 मार्च 2024 के आदेश के अनुपालन में समाप्त कर दी गई थी. अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ऐसे शिक्षकों को दोबारा सेवा में लेने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया गया है. संबंधित जिला शिक्षा पदाधिकारी नियमों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करेंगे, ताकि पात्र शिक्षकों को D.El.Ed की योग्यता पूरी करने का अवसर मिल सके. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जारी हुआ निर्देश शिक्षा विभाग का यह निर्देश सुप्रीम कोर्ट के 28 जुलाई 2026 के आदेश के बाद जारी किया गया है. प्राथमिक शिक्षा निदेशक की ओर से सभी संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजकर निर्देशों के अनुसार कार्रवाई करने को कहा गया है. इस पूरे मामले में मुख्य विवाद उन प्राथमिक शिक्षकों की प्रशिक्षण योग्यता को लेकर रहा है, जिन्होंने D.El.Ed के बिना सेवा शुरू की थी. अब विभाग ने 31 मार्च 2015 की कटऑफ तारीख और D.El.Ed पूरा करने की अंतिम समय सीमा स्पष्ट कर दी है. इससे संबंधित जिलों को ऐसे शिक्षकों की सेवा और प्रशिक्षण योग्यता को लेकर आगे की कार्रवाई के लिए दिशा-निर्देश मिल गए हैं. Read more

October 3, 2026

Asian Games 2026: श्रीलंका ने बांग्लादेश को 63 रन से रौंदा, जीता ब्रॉन्ज मेडल

October 3, 2026 SL vs BAN: श्रीलंका की पुरुष क्रिकेट टीम ने शनिवार को कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में बांग्लादेश को 63 रन से हरा दिया। सेमीफाइनल में भारत से हारने वाली श्रीलंका ने बांग्लादेश को गेंदबाजी और बल्लेबाजी, दोनों विभागों में पछाड़ते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। श्रीलंका की जीत में थारिंडु रत्नायके का शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन अहम रहा। Read more

October 3, 2026

Bihar News: जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र पर बड़ा बदलाव! 1 साल बाद DM, 2 साल बाद कोर्ट की मंजूरी जरूरी

पटना: बिहार में जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया में जल्द बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। केंद्र सरकार की ओर से जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़े नए प्रावधान 1 अक्टूबर 2026 से लागू किए जाने के बाद अब राज्यों में भी व्यवस्था को उसके अनुरूप तैयार किया जा रहा है। बिहार में नए नियम लागू होने के बाद जन्म या मृत्यु का पंजीकरण कराने में देरी करने वालों के लिए प्रक्रिया पहले की तुलना में ज्यादा औपचारिक और जांच आधारित हो सकती है। Read more

October 2, 2026

झांसी से पन्ना आए पति-पत्नी, 6 महीने तक पन्ना में खोदी धरती... एक साथ मिल गए 4 नायाब हीरे

Panna News: मध्य प्रदेश का पन्ना एक बार फिर यहां मिलने वाले बेशकीमती हीरों को लेकर चर्चा में है. इस बार झांसी के रहने वाले पति-पत्नी की करीब छह महीने की कड़ी मेहनत रंग लाई है. राजकुमार श्रीवास और उनकी पत्नी गुड्डी देवी को पन्ना के सरकोहा क्षेत्र में हीरा खदान से एक साथ चार हीरे मिले हैं. चारों हीरों का कुल वजन 5.16 कैरेट है. इनकी अनुमानित कीमत करीब 12 लाख रुपये आंकी जा रही है. Read more

October 2, 2026

पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई में पीएम मोदी मेरे पिता जैसे हैं: अनिल शास्त्री

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके बेटे और पूर्व सांसद अनिल शास्त्री ने शुक्रवार को अपने पिता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी सैन्य कार्रवाई के मामले में दोनों की सोच एक जैसी है। Read more

October 2, 2026

एशियन गेम्स: महिला हॉकी में चीन-साउथ कोरिया का रहा है दबदबा, भारतीय टीम दूसरी बार बनी चैंपियन

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। फाइनल में भारतीय टीम ने चीन को 1-0 से हराया। आइए आपको बताते हैं एशियन गेम्स के इतिहास में किस टीम ने सबसे ज्यादा बार जीता है महिला हॉकी में गोल्ड मेडल। Read more

October 2, 2026

ग्वालियर में चेकिंग अभियान,315 वाहनों के चालान; ₹1.45 लाख जुर्माना: किसी ने पूर्व विधायक तो किसी ने पुलिस वालों से लगवाई सिफारिश - Gwalior News

ग्वालियर में शुक्रवार रात पुलिस ने पूरे शहर में दो घंटे का चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 315 वाहनों के चालान कर 1.45 लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया। बार-बार यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 61 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने के लिए या Read more

October 2, 2026

बांग्लादेश में खसरे से चार और बच्चों की मौत, मृतकों की संख्या बढ़कर 1114 हुई

ढाका, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश में खसरे का प्रकोप लगातार गंभीर होता जा रहा है। शुक्रवार को इस बीमारी से चार और बच्चों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस साल खसरे से हुई पुष्ट और संदिग्ध मौतों की कुल संख्या बढ़कर 1,114 हो गई है। Read more