October 7, 2026
CM योगी के बयान से चढ़ा यूपी का सियासी पारा, अखिलेश के बाद बर्क और AIMIM का भी पलटवार - India TV Hindi
Highlights योगी की ‘80-20’ वाली बात पर अखिलेश यादव ने तुरंत पलटवार किया। जिया उर रहमान बर्क बोले, 'राज्यसभा नतीजे को विधानसभा की जीत न समझें'। AIMIM ने योगी पर चुनाव से पहले ध्रुवीकरण की कोशिश का आरोप लगाया। लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को राज्यसभा चुनाव के बहाने ‘80-20’ की राजनीतिक बहस को फिर हवा दे दी। उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव ने आगामी विधानसभा चुनाव के नतीजों का संकेत दे दिया है। योगी के बयान के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और सांसद जिया उर रहमान बर्क ने पलटवार किया। AIMIM ने भी योगी पर चुनाव से पहले ध्रुवीकरण की कोशिश का आरोप लगाया।
Read more