October 7, 2026

रणबीर कपूर की नाराजगी से अटका 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' का एपिसोड? समय रैना ने सच बताया

Samay Raina And Ranbir Kapoor: समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ में आलिया भट्ट, शरवरी वाघ और नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसे कई बड़े स्टार्स शामिल हुए. इन एपिसोड को भर-भरकर व्यूज मिले. अब इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसी बातें हो रही हैं कि रणबीर कपूर भी शो में शामिल हुए, लेकिन वो नाराज हो गए. नाराजगी की वजह से उनका एपिसोड ऑनलाइन रिलीज नहीं होगा. लेकिन क्या सच में ऐसा है? अब खुद समय रैना ने सच्चाई बताई है.

7 अक्टूबर की शाम समय रैना ने इंस्टाग्राम पर एक Q&A सेशन किया, जहां फैंस ने उनसे कई सवाल पूछे और समय ने उन सवालों का जवाब दिया. इसी बीच उन्होंने रणबीर को लेकर चल रही बातों को भी सिरे से खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि ये गलत जानकारी का दौर है. उन्होंने फैन को ये भी सलाह दी कि ऑनलाइन जो इस तरह की अफवाहें फैलाई जाती हैं, उसे नजरअंदाज कीजिए.

समय रैना ने क्या बताया?

Q&A सेशन में फैन ने रणबीर से पूछा- रणबीर कपूर को लेकर जो अफवाहें चल रही हैं, क्या वो सच है. इसपर समय रैना बोले, “नहीं भाई, ये गलत जानकारी का दौर है. हर दिन कुछ न कुछ बकवास बातें सामने आती रहती हैं. कभी अफवाह उड़ती है कि मेरी शादी हो रही होती है, कभी कोई चैट का फेक स्क्रीनशॉट पोस्ट कर देता है, तो कभी कोई दावा करता है कि उसने ‘लेटेंट’ का लाइव शो देखा और कोई व्यक्ति नाराज हो गया. बस अपनी पोस्ट पर क्लिक्स पाने के लिए कुछ भी करते हैं. बस नजरअंदाज करो.”

Samay Raina Social Media Post

समय रैना पोस्ट

नाराजगी की बात अफवाह

समय रैना के इस बयान से रणबीर कपूर की नाराजगी की बात बिल्कुल गलत साबित होती है. हालांकि, क्या सच में रणबीर ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ का हिस्सा बने हैं और आने वाले समय में उनका एपिसोड देखने को मिलेगा, इसको लेकर कुछ क्लियर नहीं हुआ है.

ये भी पढ़ें-

अब KING में शाहरुख खान से भिड़ेंगे विलेन बने अभिषेक बच्चन, सुपरस्टार को बताया बड़ा भाई, किस जिम्मेदारी की कही बात?

बॉबी देओल की बढ़ी टेंशन! आश्रम 4 की शूटिंग पर लगा ब्रेक, क्यों लोकेशन बदलने पर मजबूर हुए मेकर्स?

सोशल मीडिया पर इस तरह के दावे हो रहे हैं कि समय रैना ने रणबीर के पास्ट रिलेशनशिप को लेकर जोक किया, इस वजह से ही रणबीर नाराज हो गए. हालांकि, समय ने क्लियर कर दिया कि लोग ये सबकुछ सोशल मीडिया पर क्लिक्स पाने के लिए करते हैं.

इसराफिल

इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."

Read More

google button