Chhattisgarh Gratuity Payment Order: रायपुर: प्रदेश में डायल 108 संजीवनी एक्सप्रेस सेवा से जुड़े 1500 से ज्यादा कर्मचारियों के लिए राहत की खबर है। बकाया वेतन, ग्रेच्युटी और वेतन से काटी गई राशि के भुगतान की मांग को लेकर कर्मचारियों ने बुधवार को जय अंबे इमरजेंसी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय का घेराव किया था। कर्मचारी अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए थे।
सबसे तेज ख़बरें पाने के लिए Follow करें IBC24 News का व्हाट्सएप्प चैनल
कर्मचारियों का कहना था कि करीब छह महीने से उनका भुगतान लंबित है। उन्होंने मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही थी। हालांकि, अब कंपनी और कर्मचारियों के बीच सहमति बन गई है। कंपनी ने कर्मचारियों के बकाया भुगतान को लेकर लिखित आदेश जारी किया है।
30 अक्टूबर तक कुछ कर्मचारियों का भुगतान
Chhattisgarh Gratuity Payment Order: कंपनी की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि घेराव में शामिल कर्मचारियों के भुगतान का निराकरण 30 अक्टूबर तक किया जाएगा। वहीं, बाकी कर्मचारियों के बकाया भुगतान और अन्य मांगों का 45 दिनों के भीतर निराकरण करने का लिखित आश्वासन दिया गया है। कंपनी के इस आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने अपना धरना स्थगित कर दिया है। कर्मचारियों को उम्मीद है कि बकाया राशि का भुगतान समय पर हो जाएगा।

2019 से मार्च 2026 तक 108 सेवा का संचालन
बताया गया है कि जय अंबे इमरजेंसी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड ने वर्ष 2019 से मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ में 108 संजीवनी एक्सप्रेस सेवा का संचालन किया था। इस दौरान ईएमटी और पायलट के तौर पर काम करने वाले कर्मचारियों के वेतन और ग्रेच्युटी का पूरा भुगतान नहीं होने की बात सामने आई थी।
ताजा वीडियो और न्यूज़ के लिए Follow करें IBC24 का Instagram पेज
Chhattisgarh Gratuity Payment Order: वर्तमान में प्रदेश में 108 संजीवनी एक्सप्रेस सेवा का संचालन दूसरी कंपनी कर रही है। पुरानी कंपनी के कर्मचारियों का कहना था कि सेवा में काम करने के दौरान उनकी कई राशि अब तक लंबित है। इसी भुगतान की मांग को लेकर उन्होंने कंपनी के कार्यालय का घेराव किया था। अब कंपनी की ओर से लिखित आश्वासन मिलने के बाद कर्मचारियों ने आंदोलन फिलहाल स्थगित कर दिया है।
Read This Also:
Amazon And Flipkart Big Discount: आधी कीमत में घर लाएं नया लैपटॉप! फेस्टिव सीजन सेल में 50% से
निर्वाचित प्रतिनिधि के तौर पर 25 साल पूरे करने पर विभिन्न देशों के नेताओं ने मोदी को बधाई दी
खेल मंत्रालय ने हॉकी इंडिया लीग को बचाने के लिये सात सदस्यीय समिति का गठन किया
झारखंड के मुख्यमंत्री की मां की स्थिति गंभीर, रांची के अस्पताल में जीवनरक्षक प्रणाली पर
आरबीआई का कदम महंगाई पर अंकुश, आर्थिक स्थिरता बनाये रखने में मददगार: बैंक अधिकारी