July 12, 2026
अखिलेश का सॉफ्ट हिंदुत्व कितना चलेगा - Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar
गैर भाजपा दलों की सॉफ्ट हिंदुत्व की राजनीति अभी तक कामयाब नहीं हो पाई है। सबसे पहले 2007 में गुजरात के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने इसे आजमाया था। तब कांग्रेस के तमाम दिग्गज इस पक्ष में थे कि भाजपा के खिलाफ यही रणनीति कारगर होगी। उसके बाद से अलग अलग तरीके से इसे कांग्रेस के साथ साथ उसकी दूसरी सहयोगी पार्टियों ने भी आजमाया। लेकिन किसी को कामयाबी नहीं मिली। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा भी खूब मंदिर गए लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। हिंदुत्व की राजनीति के मैदान में शिव सेना जैसी पार्टी नहीं टिक पाई। हिंदुत्व की राजनीति में वही कामयाब हुआ है, जो भाजपा के साथ है। तभी उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, जो राजनीति कर रहे हैं उसे देख कर हैरानी हो रही है। अखिलेश सॉफ्ट हिंदुत्व की राजनीति कर रहे हैं। इसके साथ साथ वे पार्टी के मुस्लिम चेहरों से दूरी भी बना रहे हैं ताकि चुनाव के समय भाजपा उनके ऊपर मुस्लिम तुष्टीकरण के आरोप न लगा सके।
Read more