- Hindi News
- Local
- Chhattisgarh
- Raipur
- Raipur Kavi Sammelan: Dr. Shyama Prasad Mukherjee 125th Jayanti Celebration
रायपुर2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

कार्यक्रम में प्रवेश निःशुल्क रहेगा, लेकिन एंट्री पास के माध्यम से ही प्रवेश मिलेगा।
रायपुर राजधानी रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आज राष्ट्रकाव्य महोत्सव 'मिट्टी के बेटे' का आयोजन किया जाएगा। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन में बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमियों, युवाओं और नागरिकों के शामिल होने की उम्मीद है।
कवि सम्मेलन में देश के प्रसिद्ध कवि शशिकांत यादव, राम भदावर और अमित शर्मा ओज एवं वीर रस की कविताओं का पाठ करेंगे। वहीं छत्तीसगढ़ के कवि देवेन्द्र परिहार, मयंक शर्मा, संस्कार साहू, हीरामणि वैष्णव, नरेंद्र गुप्ता और ईशान शर्मा भी अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे। काव्यपाठ के माध्यम से राष्ट्रभक्ति, संस्कृति और मातृभूमि के सम्मान का संदेश दिया जाएगा।
मंत्री और जनप्रतिनिधि भी होंगे शामिल
कार्यक्रम में प्रदेश के मंत्री, जनप्रतिनिधि, सामाजिक एवं साहित्यिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में नागरिक शामिल होंगे। आयोजन क्रेडाई और अष्ट विनायक रियलिटी के सहयोग से किया जा रहा है। तैयारियों में छत्तीसगढ़ राष्ट्रवादी संघ के कार्यकर्ता भी सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।
प्रवेश निःशुल्क रहेगा
कार्यक्रम के संयोजक वीरेंद्र दुबे ने बताया कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रसेवा और सांस्कृतिक चेतना के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस राष्ट्रकाव्य महोत्सव का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में प्रवेश निःशुल्क रहेगा, लेकिन प्रवेश केवल एंट्री पास के माध्यम से ही दिया जाएगा। पास के लिए आयोजकों द्वारा जारी संपर्क नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।
.
खबरें और भी हैं...
रायपुर में देवकीनंदन ठाकुर की भागवत कथा का तीसरा दिन: भक्ति और संस्कार का मिला संदेश, कहा-पद नहीं, सेवा ही मनुष्य की सबसे बड़ी पहचान
0:31- कॉपी लिंक
शेयर
नकटी कार्रवाई का विरोध करने पर बजरंग-दल पदाधिकारी हटाए गए: बेघर परिवारों के समर्थन में किया था प्रदर्शन, BJP नेताओं के खिलाफ चैट वायरल
1:36- कॉपी लिंक
शेयर
नक्सलवाद खात्मे के 100 दिन पर कांग्रेस का उठाए सवाल: सुशील आनंद बोले- पंचायतों को दो करोड़ देने का वादा कब निभाएगी सरकार
1:23- कॉपी लिंक
शेयर
मानसून सत्र में अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में कांग्रेस: नकटी,कानून-व्यवस्था, किसान-बेरोजगारी समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरेंगे, विधायक-दल की बैठक में होगा फैसला
0:38- कॉपी लिंक
शेयर