Meta ने Instagram के विवादित Muse Image AI फीचर को बंद कर दिया है। यह फीचर पब्लिक Instagram अकाउंट की तस्वीरों से AI इमेज बना सकता था, जिसे लेकर प्राइवेसी और सहमति पर सवाल उठे थे।
Muse Image: Instagram पर अब नहीं बनेंगी आपकी AI तस्वीरें! विरोध के बाद Meta ने हटाया फीचर।
- Published: 11 Jul 2026, 04:22 PM IST
- Last Updated: 11 Jul 2026, 04:23 PM IST
क्या आप भी Instagram के नए Muse Image फीचर से प्राइवेसी को लेकर चिंतित है, तो अब आपके लिए अच्छी खबर है। Meta ने ऐलान किया है कि वह अधिकारिक तौर पर कॉन्ट्रोवर्शियल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर को वापस ले रहा है।
यह फीचर यूजर्स की तस्वीरों को AI की मदद से अलग-अलग स्टाइल में बदलने की सुविधा देता था, लेकिन प्राइवेसी और बिना स्पष्ट अनुमति तस्वीरों के इस्तेमाल को लेकर इस फीचर पर सवाल उठने लगे थे। बढ़ते विवादों के बीच कंपनी ने अब इस फीचर को बंद करने का फैसला लिया है।
मेटा ने शुक्रवार को अपने ब्लॉगपोस्ट में कहा है कि म्यूज इमेज को कंपनी बंद कर रही है। साथ ही कंपनी ने बताया है कि उनका मकसद लोगों को एक यूजफुल क्रिएटिव टूल देना था। हालांकि लोगों ने गलत इस्तेमाल किया है, जिसके बाद मेटा ने इस फीचर को रिमूव कर दिया है।
Muse Image फीचर क्यों हुआ बंद?
Meta ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक नया AI इमेज जनरेटर टूल Muse Image को लॉन्च किया था। इस फीचर की मदद से कोई भी व्यक्ति सिर्फ एक प्रॉम्प्ट देकर किसी भी पब्लिक इंस्टाग्राम अकाउंट की तस्वीरों को AI से अलग-अलग स्टाइल में बदल सकता है।
इस फीचर में सबसे बडे़ परेशानी यह थी कि सभी पब्लिक Instagram अकाउंट्स डिफॉल्ट रूप से ऑप्ट-इन थे। इसका मतलब है कि अगर कोई व्यक्ति नहीं चाहता था कि उसकी फोटो का इस्तेमाल करके उसे AI इमेज न बनाया जाए, तो उसे खुद सेटिंग्स में जाकर परमिशन को ऑफर करना पड़ता था। साथ ही, प्लेटफॉर्म भी यूजर्स को इसकी जानकारी नहीं दे रहा था।
इसके चलते कई यूजर्स तो चिंता होने लगी थी कि उनकी इजाजत के बिना कोई भी व्यक्ति उनकी AI जनरेटेड फोटो बना सकता है। साथ ही इसका गलत यूज होने का भी खतरा था। हालांकि, प्राइवेट अकाउंट और 18 साल से छोटे बच्चे इस फीचर से बाहर रखे हैं।
Instagram पर अब नहीं बनेंगी AI तस्वीरें
Meta ने अपने निर्देशों में बदलाव करते हुए Instagram से जुड़े इस AI फीचर को बंद कर दिया है। अब अगर कोई यूजर Meta AI में किसी Instagram अकाउंट को टैग करके उसकी AI इमेज बनाने की कोशिश करता है, तो चैटबॉट ऐसा अनुरोध स्वीकार नहीं करता और इमेज जनरेट करने से मना कर देता है।
हॉलीवुड में भी हुआ विरोध
इस फीचर का विरोध केवल आम यूजर्स तक सीमित नहीं रहा। हॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों और मनोरंजन उद्योग से जुड़े संगठनों ने भी AI के जरिए बिना स्पष्ट अनुमति तस्वीरों के इस्तेमाल पर चिंता जताई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मशहूर टैलेंट एजेंसी Creative Artists Agency (CAA), जो टॉम क्रूज़, जेंडाया और मेरिल स्ट्रीप जैसे कलाकारों का प्रतिनिधित्व करती है, ने भी इस तरह के AI फीचर्स को लेकर आपत्ति दर्ज कराई है। एजेंसी का मानना है कि कलाकारों की पहचान और उनकी तस्वीरों का इस्तेमाल उनकी स्पष्ट अनुमति के बिना नहीं किया जाना चाहिए।