July 11, 2026

चाय में चीनी नहीं, मक्खियों का तड़का! Video देख अगली बार से कर लेंगे हाय तौबा

वायरल न्यूज़

  • Authored by: पंकज यादव
  • Updated Jul 11, 2026, 04:31 PM IST

सोशल मीडिया पर एक चायवाले का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह मक्खियों से भरी चीनी से चाय बनाता नजर आ रहा है। वीडियो देखकर लोग साफ-सफाई पर सवाल उठा रहे हैं और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Image

इस चायवाले का वीडियो खूब हो रहा है वायरल (Image credit- Instagram/@GWR, AI Generated Image)

भारत में चाय सिर्फ एक पेय नहीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा है। सुबह की शुरुआत से लेकर शाम की थकान मिटाने तक, चाय हर मौके पर लोगों की पहली पसंद होती है। यही वजह है कि हर गली, मोहल्ले और रेलवे स्टेशन पर चाय की दुकानें आसानी से मिल जाती हैं लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसे चायवाले का वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखकर कई लोगों ने अपनी नाक सिकोड़ ली।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

चायवाले ने मक्खियों से भरी चीनी डालकर बनाई चाय

वीडियो (Video) में एक सड़क किनारे चाय बेचने वाला व्यक्ति नजर आता है। पहली नजर में सब कुछ ठीक लगता है, लेकिन जैसे ही कैमरा चीनी की प्लेट पर जाता है, लोग हैरान रह जाते हैं। प्लेट में रखी चीनी पर बड़ी संख्या में मक्खियां बैठी हुई दिखाई देती हैं। इसके बावजूद चायवाला बिना किसी झिझक के उसी चीनी को चम्मच से उठाकर गिलास में डाल देता है। इसके बाद वह केतली से गर्म चाय डालता है और चम्मच से उसे अच्छी तरह मिलाकर ग्राहक को देने की तैयारी करता है। सबसे हैरानी की बात यह है कि यह सब कुछ खुलेआम लोगों के सामने हो रहा होता है। आसपास कई लोग मौजूद रहते हैं, लेकिन कोई भी उसे साफ-सफाई को लेकर टोकता नहीं दिखता।

वीडियो देख लोगों ने कहा- 'ये चाय नहीं, बीमारी परोस रहा है'

इस वीडियो (Video) को सोशल साइट एक्स पर @Murti_Nain नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही तेजी से वायरल हो गया। हजारों लोगों ने इसे देखा और अपनी प्रतिक्रिया दी। कई यूजर्स ने कहा कि खाने-पीने की चीजों में सफाई सबसे जरूरी होती है और इस तरह की लापरवाही लोगों की सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। कुछ लोगों ने मजाक करते हुए लिखा कि यहां चाय में चीनी से ज्यादा "मक्खियों का स्वाद" मिल रहा है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav

पंकज यादव author

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रें... और देखें

  • Hindi News
  • Viral

End of Article