July 19, 2026
CG Newborn Death: कोरबा के निजी अस्पताल में नवजात की मौत पर बवाल, परिजनों ने स्टाफ से की मारपीट, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप
CG Newborn Death: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के शारदा विहार स्थित आयुष्मान हॉस्पिटल में जन्मे जुड़वा बच्चों में से एक नवजात की मौत के बाद अस्पताल में जमकर हंगामा हो गया। गुस्साए परिजनों ने डॉक्टरों और अस्पताल स्टाफ पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मारपीट की। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें परिजन पाइप लेकर अस्पताल कर्मचारियों की ओर बढ़ते और हाथापाई करते दिखाई दे रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
Read more