July 27, 2026
CG Rain Update: अगले 4 दिन छत्तीसगढ़ पर मेहरबान रहेगा मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट - Pratidin Rajdhani
CG Rain Update: छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक मानसूनी गतिविधियां तेज रहने वाली है. रविवार को कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, तो एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज हुई. अब तक सामान्य से 20 प्रतिशत कम पानी गिरा है. मौसम विभाग ने सोमवार को अधिकांश हिस्सों में मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है. वहीं कुछ स्थानों पर जोरदार बारिश हो सकती है. राजधानी का तापमान शनिवार को 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, लेकिन रविवार को हल्की बारिश के कारण मौसम सुहावना हो गया. बारिश के बाद तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली.
Read more