July 27, 2026

'नशे में खो जाना चाहता था...', रामायण में रावण बनने के लिए ऐसा काम करते थे यश, सुनाया सेट का किस्सा

'नशे में खो जाना चाहता था...', रामायण में रावण बनने के लिए ऐसा काम करते थे यश, सुनाया सेट का किस्सा

Yash on Ramayana: नितेश तिवारी के डायरेक्शन पर बनी रामायण में रावण का रोल प्ले करने के लिए यश सेट में क्या करते थे. एक्टर ने खुद सुनाया किस्सा.

Yash on Ramayana: नितेश तिवारी के डायरेक्शन पर बनी रामायण में रावण का रोल प्ले करने के लिए यश सेट में क्या करते थे. एक्टर ने खुद सुनाया किस्सा.

author-image

New Update

Yash

Yash Photograph: (Screengrab)

Yash on Ramayana: नितेश तिवारी के डायरेक्शन पर बनी रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) स्टारर 'रामायण' इस साल की मचअवेटेड फिल्मों में से एक है. कुछ समय पहले ही फिल्म का पहला लुक वीडियो जारी किया गया था. वहीं, अब फैंस इसके ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं. वहीं, इन दिनों रामायण के मेकर्स फिल्म को जमकर प्रमोट कर रहे हैं. ऐसे में रावण (Ravana) का रोल प्ले करने वाले साउथ स्टार यश (Yash) ने फिल्म के सेट से जुड़ा किस्सा शेयर किया है.

रावण बनने के लिए यश ने की तगड़ी मेहनत

रावण का किरदार निभाने आसान नहीं है. इसके लिए यश ने कड़ी मेहनत की है, फिर चाहे वो उनका लुक हो, आवाज हो, या अहंकार हो. एक्टर ने हर एक छोटी चीज पर ध्यान दिया है. अब हाल ही में यूट्यूब चैनल रिव्यू नेशन को दिए इंटरव्यू में यश ने रावण का रोल प्ले करने को लेकर बात की. एक्टर ने बताया कि जब वो पहली बार रावण के गेटअप पर आए और उन्होंने अपने सिर पर भारी मुकुट पहना, तब ही वो उस किरदार पर पूरी तरह घुस गए थे.

सेट पर क्या करते थे यश?

यश के साथ इस दौरान रणबीर कपूर और फिल्म निर्देश नितेश तिवारी भी मौजूद थे. ऐसे में यश की बात सुनकर  नितेश तिवारी ने बताया कि यश सेट पर हाने बजाते थे. फिर यश ने कहा- 'मैं अपनी फिल्मों के सेट पर काफी सीरियस रहता हूं. लेकिन  रामायण के सेट पर मैंने पूरा माहौल बिगाड़ने का काम किया.' यश की बात सुनकर रणबीर ने कहा- 'मुझे खबर मिलती रहती थी कि कैसे यश अपने गानों से पूरे सेट की एनर्जी बदल देते थे.'

ये भी पढ़ें- रामायण के सेट पर राम-रावण का नहीं हुआ आमना-सामना, यश ने खोला फिल्म का बड़ा राज

कौन से गाने सुनते थे यश और क्यों?

बातचीत में आगे यश ने बताया- 'मैं सेट बड़े-बड़े स्पीकर लाता था और फुल वॉल्युम में गाने बजाता था. मैं उस एक जोन में खोया रहता था. मैं भगवान शिव के गाने बजाता था. रावण भगवान शिव का बड़ा भक्त था. मैं वो गाने बजाता था और उसी नशे में खो जाना चाहता था. म्यूजिक इतना तेज होता था कि सब लोग बड़ी मुश्किल से बात कर पाते थे.'

सेट पर नहीं हुआ रणबीर-यश का सामना

वहीं, आपको बता दें कि रमायाण के सेट में अब तक रणबीर कपूर और यश का आमना सामना नहीं हुआ है.  यश ने प्रमोशन  Fandango संग खास बातचीत बताया था कि वो दोनों फिल्म में साथ में स्क्रीन पर नहीं आए हैं.  यश ने कहा था- 'जैसे की आप लोगों को पहले ही पता है कि ये फिल्म दो पार्ट में रिलीज होने वाली है. तो पहले पार्ट में मुझे लगता है कि रावण के तौर पर मेरा अपना अलग राज्य है और राम अपने राज्य में है, लेकिन हम एक बार मिले जरूर हैं और वह (रणबीर कपूर) बहुत ही शानदार एक्टर हैं.

रावण बनने को लेकर कही थी ये बात

इससे पहले एक पुराने इंटरव्यू में यश ने रावण का रोल प्ले करने के बारे में बात की थी. यश ने कहा था - 'ये कहानी नई नहीं थी, ये सुनकर ही हम बड़े हुए हैं. इसलिए बाकि फिल्मों की कहानी की तरह इसे समझना नहीं पड़ा.' इसके अलावा यश ने ये भी कहा कि वो हमेशा रामायण में रावण का किरदार निभाना चाहते थे और उन्होंने उसे अपने तरीके से करने की पूरी कोशिश की है. 

कब रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर?

दरअसल, रामायण का ट्रेलर 24 जुलाई को रिलीज होने वाला था. लेकिन अब मेकर्स ने इसे पोस्टपोन कर दिया है. नमित मल्होत्रा ने पोस्ट में लिखा था- ' भारतीय सिनेमा के 100 से ज्यादा साल के इतिहास में ये गौरव का पल होगा. क्योंकि रामायण दुनिया भर की ऑडियंस तक किसी बड़ी ग्लोबल हॉलीवुड फिल्म की तरह पहुंचेगी. दुनिया के लोग हमारी संस्कृति और कहानियों को प्राइड और एक्साइटमेंट के साथ जान पाएंगे.'  हालांकि अभी मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज की नई डेट रिवील नहीं की है.

ये भी पढ़ें- Explainer: 'रामायण' बनाने में क्यों लगे कई साल? प्री-प्रोडक्शन, VFX से मेगा प्लान तक जानिए पूरी कहानी