August 10, 2026

फर्जी कॉल और ठगी पर TRAI का बड़ा वार, अब बिजली-गैस-कूरियर कंपनियों के सर्विस कॉल होंगे 1601 सीरीज से शुरू

टेलीकॉम रेगुलेटर TRAI ने सरकारी एजेंसियों और प्राइवेट कंपनियों के नाम पर आम 10-अंकों वाले मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल करके होने वाले ऑनलाइन फ्रॉड (साइबर फ्रॉड) को रोकने के लिए एक अहम कदम उठाया है। सोमवार को, TRAI ने बिजली, पानी, LPG, सिटी गैस, कूरियर और लॉजिस्टिक्स कंपनियों के लिए अपने ग्राहकों को सर्विस और ट्रांज़ैक्शन से जुड़े कॉल करने के लिए '1601' नंबर रेंज का इस्तेमाल करना ज़रूरी कर दिया। Read more

August 10, 2026

India vs Sri Lanka: गॉल टेस्ट में टीम इंडिया की जीत पक्की? श्रीलंका के लिए डरावना है यह आंकड़ा

Published: Monday, August 10, 2026, 20:45 [IST] India vs Sri Lanka: श्रीलंका में भारतीय टीम को दो टेस्ट मैचों की सीरीज में खेलना है। पहला मैच गॉल में होगा। इसके लिए वॉर्म अप गेम भी हो चुका है। टीम इंडिया ने वॉर्म अप गेम को अंतिम ओवर में धमाकेदार अंदाज में जीत लिया था। मोहम्मद सिराज ने तीन छक्के जड़कर तहलका मचाया था। Read more

August 10, 2026

श्रीलंका में पहली बार टेस्ट खेलेंगे टीम इंडिया के ये 12 खिलाड़ी, जानिए लिस्ट में कौन-कौन शामिल

India vs Sri Lanka Test: भरतीय क्रिकेट टीम इस वक्त श्रीलंका दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला गॉले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया करीब 9 साल बाद श्रीलंका की धरती पर टेस्ट क्रिकेट खेलने उतरेगी. हालांकि, इस दौरे पर गई भारतीय टेस्ट टीम का अनुभव काफी कम है. Read more

August 10, 2026

दिल्ली सरकार पर साइकिल घोटाले का आरोप: AAP विधायक बोले- 90 करोड़ की हेरा फेरी, 4200 की साइकिल 6957 में खरीदी - New Delhi News

आम आदमी पार्टी के नेता दिल्ली में हुए साइकिल घोटाले पर शिक्षा मंत्री आशीष सूद का इस्तीफा मांगने साइकिल से विधानसभा पहुंच गए। भाजपा सरकार ने जो साइकिल 6957 रुपए में खरीदी थी, आप विधायक वहीं साइकिल 4200 रुपए में खरीद कर विधानसभा पहुंचे गए। Read more

August 10, 2026

संभल में पोता 105 वर्षीय दादी की कांवड़ लाया: 28 लीटर जल भरकर हरिद्वार से संभल तक 200 KM पदयात्रा की, बेटा बोला- सपना पूरा हुआ - Sambhal News

Hindi NewsLocalUttar pradeshSambhalSon Carries 105 Year Old Mother On Kanwar Yatra From Haridwar To Sambhalसनी गुप्ता, संभल10 घंटे पहले कॉपी लिंकश्रावण माह में देशभर में कांवड़ यात्रा जारी है, जिसमें लाखों शिवभक्त गंगाजल लेकर आ रहे हैं। इसी क्रम में संभल के एक शिवभक्त ने मातृसेवा और आस्था का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया है। 52 वर्षीय जोगिंदर अपनी 105 वर्षीय मां हरदेई को कांवड़ में बैठाकर हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटे हैं। Read more

August 10, 2026

KGMU New Vice Chancellor: प्रो. सोनिया नित्यानंद फिर बनीं कुलपति, मिला 3 साल का कार्यकाल

लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) लखनऊ के नेतृत्व को लेकर स्थिति साफ हो गई है। पद्मश्री प्रोफेसर सोनिया नित्यानंद को लगातार दूसरी बार विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है। KGMU New Vice Chancellor से जुड़ी नई नियुक्ति में किसी नए चेहरे के बजाय मौजूदा कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद पर ही दोबारा भरोसा जताया गया है। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने उन्हें अगले तीन वर्षों के लिए फिर कुलपति नियुक्त किया है। नियुक्ति आदेश 9 अगस्त 2026 को जन भवन से जारी किया गया। नया कार्यकाल उनके दोबारा पदभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी होगा। Read more

August 10, 2026

114KG हो गया था गोविंदा का वजन, सलमान खान ने रखी थी एक शर्त, तब घटाया 8 किलो

Govinda 114 kg Weight Story: सलमान खान और गोविंदा की जोड़ी डेविड धवन की 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘पार्टनर’ में नजर आई थी। फिल्म में दोनों ने कॉमेडी और रोमांस से भरपूर किरदार निभाए थे।लमान खान और गोविंदा की दोस्ती काफी पुरानी है। दोनों ने साथ में फिल्म ‘पार्टनर’ में काम किया था, लेकिन दोनों के बीच रिश्ता सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं रहा। अब गोविंदा ने एक पुराने दौर को याद करते हुए बताया है कि ‘पार्टनर’ की शूटिंग से पहले सलमान खान मानसिक और व्यक्तिगत तौर पर काफी मुश्किल दौर से गुजर रहे थे। गोविंदा के मुताबिक, सलमान उस समय काफी परेशान और खुद में सिमटे हुए नजर आते थे। ऐसे में उन्होंने सलमान से बातचीत की और उन्हें अपनी परेशानियों से बाहर निकलकर खुद पर ध्यान देने की सलाह दी। Read more

August 10, 2026

झारखंड में छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज, आया राहुल गांधी का रिएक्शन, कहा- छात्रों की बात सुने सरकार

Rahul Gandhi Reaction on Rachi Protest: राहुल गांधी ने छात्रों पर कथित बल प्रयोग को लेकर गृह मंत्री अमित शाह से जवाब मांगा है। उन्होंने पूछा कि छात्रों पर गोली चलाने का आदेश किसने दिया और जवाब नहीं मिलने पर शाह के इस्तीफे की मांग की। झारखंड छात्रों पर भी बोले राहुल।नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार और गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने छात्रों पर कथित बल प्रयोग को लेकर अमित शाह से सीधे जवाब देने की मांग की। उन्होंने सवाल उठाया कि दिल्ली में युवाओं और छात्रों पर गोली चलाने का आदेश आखिर किसने दिया था। Read more

August 10, 2026

हिमाचल के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: 3 IPS और 54 HPS बदले; संजीव गांधी की सेवाएं पर्सनल डिपार्टमेंट के अधीन - Shimla News

हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में सोमवार को बड़ा फेरबदल करते हुए 3 आईपीएस और 54 HPS (हिमाचल पुलिस सेवा) अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए है। इसे लेकर मुख्य सचिव ने आदेश जारी कर दिए है। साल 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी एवं डीआईजी पुलिस (ट्रैफिक, ट Read more