August 10, 2026

India vs Sri Lanka: गॉल टेस्ट में टीम इंडिया की जीत पक्की? श्रीलंका के लिए डरावना है यह आंकड़ा

Time Published: Monday, August 10, 2026, 20:45 [IST]

India vs Sri Lanka: श्रीलंका में भारतीय टीम को दो टेस्ट मैचों की सीरीज में खेलना है। पहला मैच गॉल में होगा। इसके लिए वॉर्म अप गेम भी हो चुका है। टीम इंडिया ने वॉर्म अप गेम को अंतिम ओवर में धमाकेदार अंदाज में जीत लिया था। मोहम्मद सिराज ने तीन छक्के जड़कर तहलका मचाया था।

जब पूरे देश में आजादी का जश्न मनाया जा रहा होगा, उस समय भारतीय टीम श्रीलंका में पहले टेस्ट के लिए मैदान पर उतरेगी। ऐसे कम ही मौके आते हैं, जब एक टीम अपने देश का प्रतिनिधित्व आजादी के दिन करती है। इस मैच को लेकर आंकड़े भी टीम इंडिया के पक्ष में दिख रहे हैं। हालांकि गॉल में भारत के आंकड़े थोड़े कमजोर हैं।

india vs sri lanka

भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में अब तक कुल पांच टेस्ट मुकाबले खेले गए हैं। तीन मैचों में श्रीलंका ने जीत दर्ज की है। दो मैच टीम इंडिया ने जीते हैं। टीम इंडिया के फैंस को उम्मीद है कि पिछले 11 सालों से श्रीलंका में नहीं हारने वाला देश इस बार भी अपना जलवा बरकरार रखेगा।

हेड टू हेड में टीम इंडिया आगे

भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट क्रिकेट लंबे समय से होता आ रहा है लेकिन टीम इंडिया ने दबदबा बनाकर रखा है। 46 में से 22 मुकाबले जीतकर टीम इंडिया ने श्रीलंका को चारों खाने चित करने का काम किया है। श्रीलंकाई टीम को महज 7 मैचों में जीत दर्ज करने का मौका मिला है। दोनों टीमों के बीच 17 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं।

गॉल में हार भी मिली थी

गॉल में भारतीय टीम ने अंतिम बार मुकाबला 2017 में खेला था और इस मैच में धांसू अंदाज में जीत दर्ज की थी। भारतीय टीम ने मेजबान श्रीलंका को 304 रनों के बड़े अंतर से पराजित कर दिया था। हालांकि एक सच यह भी है कि 10 साल पहले श्रीलंका में भारत को जिस टेस्ट में हार मिली थी, वह मुकाबला 2015 में गॉल में ही खेला गया था।

टीम इंडिया जीत सकती है मैच

ओवरऑल आंकड़ों को देखते हुए कह सकते हैं कि टीम इंडिया इस मैच में आसानी से जीत दर्ज कर सकती है। भारत की टीम तीन स्पिनरों के साथ मैदान पर उतर सकती है। वॉर्म अप गेम में जिस तरह का प्रदर्शन रहा है, उसे देखते हुए कह सकते हैं कि गॉल टेस्ट मैच में भारतीय टीम को जीत दर्ज करने का मौका मिलेगा।

  • Block for 8 hours

  • Block for 12 hours

  • Block for 24 hours

  • Don't block

Gender

Select your Gender

Age

Select your Age Range