October 7, 2026

अमेरिका में पढ़ते हुए नौकरी करना पड़ेगा महंगा! चुकानी होगी ₹67 लाख फीस

अमेरिका में पढ़ाई कर रहे विदेशी छात्रों के लिए साथ में नौकरी करना अब महंगा हो सकता है. ट्रंप प्रशासन ने अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए ऑप्शनल प्रैक्टिकल ट्रेनिंग (OPT) कार्यक्रम में शामिल होने पर भारी भरकम फीस लगाने का प्रस्ताव दिया है. हालांकि, यह रकम छात्रों से सीधे नहीं, बल्कि संबंधित कॉलेज या यूनिवर्सिटी से ली जाएगी. Read more

October 7, 2026

शादीशुदा युवक ने प्रेमिका को बीच सड़क मारी गोली, फिर भीड़ से घिरा तो खुद को भी उड़ाया, जानें क्यों हुआ प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत

आगरा जिले के मलपुरा थाना क्षेत्र की सफायर कॉलोनी में बुधवार दोपहर एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी. यहां एक शादीशुदा युवक ने अपनी प्रेमिका को बीच सड़क पर गोली मार दी. इसके बाद जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे तो पकड़े जाने के डर से युवक ने उसी तमंचे से अपनी कनपटी पर गोली मार ली. गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, गंभीर रूप से घायल युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है. Read more

October 7, 2026

गुजरात: वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरजी ठुम्मर का 67 वर्ष की आयु में निधन, नेताओं ने श्रद्धांजलि दी

अमरेली, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और अमरेली के पूर्व सांसद वीरजी ठुम्मर का बुधवार को कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद अपने आवास पर निधन हो गया। वे 67 वर्ष के थे। वीरजी ने किसान नेता के रूप में अपना सार्वजनिक जीवन शुरू किया और संसद में अमरेली और गुजरात विधानसभा में लाठी का प्रतिनिधित्व किया। Read more

October 7, 2026

Israel Elections: इस बार चुनाव हार सकते हैं बेंजामिन नेतन्याहू! पूर्व आर्मी चीफ दे रहे हैं चुनौती

Israel Elections: युद्ध का फायदा मजबूत दक्षिणपंथी राजनीति को मिला है. हालांकि, बेंजामिन नेतन्याहू के ऊपर हार का खतरा मंडरा रहा है. इजराइल में युद्ध की वजह से वामपंथी दल कमजोर हो गए हैं. Read more

October 7, 2026

शासन प्रमुख के तौर पर 25 वर्ष पूरे करने पर विभिन्न देशों के नेताओं ने मोदी को बधाई दी | IBC24

तोक्यो/काठमांडू, सात अक्टूबर (भाषा) जापान, भूटान और फिलिपीन सहित कई देशों के नेताओं ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर शासन प्रमुख के तौर पर 25 वर्ष पूरे करने पर बधाई दी। Read more

October 7, 2026

लद्दाख घूमकर लौटीं एक्ट्रेस हिना खान, बताया रोज नाक से आता था खून, ट्रिप के लिए बैग में जरूर रखें ये 10 चीजें; Photos

सैर सपाटा 1/9 टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस हिना खान ने लद्दाख ट्रिप का अपना अनुभव शेयर करते हुए इसे आसान सफर नहीं, बल्कि सहनशक्ति की परीक्षा बताया. जून 2024 में स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर से अपनी जंग की जानकारी देने वाली हिना ने बताया कि लद्दाख में उन्हें हर दिन नाक से खून आने की परेशानी हुई. हालांकि उन्होंने और उनके साथियों ने सावधानी बरती और उन्हें ऑक्सीजन की जरूरत नहीं पड़ी. अपने एक्सपीरियंस से हिना ने यात्रियों को ऊंचाई वाले इलाकों में शरीर को मौसम और ऑक्सीजन के कम लेवल के अनुसार ढालने को गंभीरता से लेने की सलाह दी. अगर आप भी लद्दाख की ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो हिना की बताई ये जरूरी चीजें आपके काम आ सकती हैं.  Read more

October 7, 2026

छत्तीसगढ़ में लैंड यूज के नियम बदले: जमीन को 7 कैटेगरी में बांटा, हाउसिंग-कमर्शियल, उद्योग समेत कई गतिविधियों के लिए नियम हुए आसान - Raipur News

छत्तीसगढ़ में जमीन के इस्तेमाल से जुड़े 1984 के पुराने नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। आवास एवं पर्यावरण विभाग ने छत्तीसगढ़ भूमि विकास नियम, 1984 में संशोधन कर दिया है। दावा-आपत्ति की प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह संशोधन बुधवार 7 अक्टूबर 2026 को र Read more

October 7, 2026

स्मृति मंधाना के कप्तान बनते ही पिता की आंखों से छलके आंसू, कह दी बेटी को लेकर बड़ी बात

सांगली की गलियों से क्रिकेट का सफर शुरू करने वाली स्मृति मंधाना अब भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान बन गई हैं. बेटी को देश की महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी मिलने की खबर से उनके पिता श्रीनिवास मंधाना बेहद खुश हैं. अपनी बेटी की इस उपलब्धि को याद करते हुए उनकी आंखों में खुशी के आंसू आ गए. स्मृति मंधाना को भारतीय महिला टीम का नया कप्तान बनाया गया है. हरमनप्रीत कौर के कप्तानी छोड़ने के फैसले के बाद BCCI ने स्मृति को यह जिम्मेदारी सौंपी. इसके साथ ही अब टीम की कमान स्मृति के हाथों में होगी. स्मृति के कप्तान बनने की खबर सामने आने के बाद उनके पिता श्रीनिवास मंधाना ने अपनी खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर पूरा भरोसा है. उनका मानना है कि स्मृति अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को T20 वर्ल्ड कप जिताने में सफल होंगी. Read more