October 17, 2026

भाजपा कोर कमेटी बैठक में चुनाव की रणनीति बनी: जिला परिषद के 140 और पंचायत समितियों के 670 आवेदन मिले, पैनल बनाने के निर्देश - Beawar News

आगामी पंचायती राज चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को ब्यावर के अशोक गार्डन में हुई जिला कोर कमेटी की बैठक में चुनावी रणनीति, दावेदारों के पैनल तैयार करने और चुनाव प्रबंधन समितियों के गठन पर चर्चा की गई।

.

भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष सांड़ के अनुसार, जिला परिषद के लिए 140 और सात पंचायत समितियों के लिए 670 आवेदन मिले हैं। इन आवेदनों के आधार पर दावेदारों के पैनल तैयार करने के लिए प्रदेश स्तर के प्रभारियों और मंडल अध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं। बैठक में जिला परिषद के वार्डवार प्रभारियों के साथ सातों पंचायत समितियों के लिए चुनाव प्रबंधन समितियां और वार्ड प्रभारी भी नियुक्त किए गए।

दावेदारों के आवेदनों से तैयार होंगे पैनल

भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष सांड़ ने बताया कि जिला परिषद के लिए 140 और सात पंचायत समितियों के लिए 670 आवेदन प्राप्त हुए हैं। प्रदेश स्तर के प्रभारियों और मंडल अध्यक्षों को आवेदनों की सूची तैयार कर दावेदारों के पैनल बनाने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में चुनाव की तैयारियों को व्यवस्थित करने और संगठन के स्तर पर समन्वय मजबूत करने पर भी चर्चा हुई।

बैठक में जिला चुनाव प्रभारी पुष्प जैन, कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष सांड़, ब्यावर विधायक शंकर सिंह रावत, मसूदा विधायक वीरेंद्र सिंह कानावत और जिला संगठन प्रभारी विमल अग्रवाल मौजूद रहे।

बैठक में चुनाव की तैयारियों को व्यवस्थित करने और संगठन के स्तर पर समन्वय मजबूत करने पर भी चर्चा हुई।

बैठक में चुनाव की तैयारियों को व्यवस्थित करने और संगठन के स्तर पर समन्वय मजबूत करने पर भी चर्चा हुई।

जन-जन तक पहुंचाएंगे सरकार की योजनाएं

पूर्व सांसद एवं जिला चुनाव प्रभारी पुष्प जैन ने कहा कि आगामी पंचायती राज चुनाव को लेकर संगठन पूरी गंभीरता से तैयारियों में जुटा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रदेश नेतृत्व की ओर से विकसित राजस्थान के संकल्प के तहत जारी संकल्प पत्र को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव में संगठन की मजबूती और आपसी समन्वय के साथ काम करना जरूरी है।

सात पंचायत समितियों में चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपी

बैठक में चुनाव को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला चुनाव प्रबंधन कमेटी, जिला परिषद के वार्डवार प्रभारियों तथा सात पंचायत समितियों के लिए चुनाव प्रबंधन समितियों और वार्ड प्रभारियों की नियुक्तियां की गईं।

रायपुर पंचायत समिति का प्रभारी आजाद शर्मा (भीलवाड़ा), बदनोर का वेद प्रकाश दाधीच, जैतारण का शक्ति सिंह सिनसिनवार, जवाजा का उपेंद्र सिंह राजपुरोहित और सहप्रभारी धीरज पांडे, रास का महावीर शर्मा, नरबदखेड़ा का अनीश मोयल तथा मसूदा का ललित लकवाल को बनाया गया। बैठक में चुनाव जिला संयोजक नरेश कनोजिया भी मौजूदद रहे।

जिलेभर के पदाधिकारी रहे मौजूद

बैठक में भाजपा ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रदेश संयोजक विक्रांत सिंह रावत, बदनोर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, जवाजा मंडल अध्यक्ष संतोष रावत, जैतारण विधानसभा संयोजक देवेंद्र सिंह बाबरा, नीलकंठ महादेव मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह, भालिया मंडल अध्यक्ष कुशाल सिंह और जय सिंह सहित जिलेभर के मंडल अध्यक्ष एवं पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में आगामी पंचायती राज चुनाव के लिए संगठनात्मक समन्वय मजबूत करने, प्रभावी चुनाव प्रबंधन और पार्टी की नीतियों एवं सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।