Rural Water Supply Complaint: देश के ग्रामीण इलाकों में पानी की समस्या (Village Water Problem) को दूर करने के लिए सरकार की ओर से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इनमें हर घर तक नल से पानी पहुंचाने के लिए सरकार ने हर घर जल अभियान (Gramin Jal Aapurti Complaint Online) की शुरुआत की। इसके तहत कई गांवों में पाइपलाइन बिछाकर घरों तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। हालांकि, कई जगहों पर रखरखाव में कमी, मोटर खराब होने या वाल्व बंद होने जैसी समस्याओं के कारण लोगों को नियमित रूप से पानी नहीं मिल पाता है।
अगर आपके गांव (Rural Water Supply Complaint) में भी नलों से पानी नहीं आ रहा है, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप संबंधित विभाग, ग्राम पंचायत या उपलब्ध हेल्पलाइन के माध्यम से अपनी शिकायत (Har Ghar Jal Yojana Complaint) दर्ज करा सकते हैं। आइए जानते हैं कि ग्रामीण जल आपूर्ति से जुड़ी समस्या की शिकायत कहां और कैसे की जा सकती है।
यह भी पढ़ें: Railway Bonus 2026: रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, जानें कितनी मिलेगी रकम
ऐसे करें शिकायत
अगर आपके गांव में पानी की सप्लाई बंद है या नियमित रूप से पानी नहीं आ रहा है, तो सबसे पहले स्थानीय स्तर पर समस्या का समाधान कराने की कोशिश करें। सबसे पहले गांव के वॉटर पंप हाउस या पानी की टंकी पर तैनात पंप ऑपरेटर से संपर्क करें। क्योंकि कई बार बिजली कटौती, मोटर में तकनीकी खराबी या मुख्य वाल्व बंद होने के कारण पानी नहीं आता है। ऐसी स्थिति में पंप ऑपरेटर समस्या की जानकारी देकर समाधान कराने में मदद कर सकता है।
अगर पंप ऑपरेटर से शिकायत करने के बाद भी समस्या दूर नहीं होती है, तो ग्राम सचिव, ग्राम प्रधान या सरपंच को लिखित आवेदन दें। इसके अलावा, गांव में गठित ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति को भी पानी की सप्लाई से जुड़ी समस्या की जानकारी दें, ताकि संबंधित स्तर पर कार्रवाई की जा सके।
TOLL Free नंबर पर करें संपर्क
अगर स्थानीय स्तर पर शिकायत करने के बाद भी पानी की समस्या का समाधान नहीं होता है, तो आप संबंधित राज्य के जल आपूर्ति विभाग की देशव्यापी हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर '1916' पर संपर्क कर (Water Supply Complaint Online) सकते हैं।
शिकायत दर्ज कराते समय अपने गांव का नाम, ग्राम पंचायत, ब्लॉक और समस्या से जुड़ी पूरी जानकारी दें। शिकायत नंबर मिलने पर उसे सुरक्षित रखें, ताकि बाद में शिकायत की स्थिति पता करने में आसानी हो।
बता दें कि, अलग-अलग राज्यों में जल आपूर्ति से जुड़ी शिकायतों के लिए अलग-अलग हेल्पलाइन नंबर होते हैं।
ऑनलाइन शिकायत कैसे करें?
अगर आप घर बैठे ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराना चाहते हैं, तो अपने राज्य के आधिकारिक जल आपूर्ति पोर्टल पर उपलब्ध शिकायत सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं। जानिए कैसे करें शिकायत..
1. सबसे पहले संबंधित जल आपूर्ति विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। फिर शिकायत दर्ज करने या Complaint विकल्प को चुनें।
2. यदि पोर्टल पर लॉगिन की सुविधा है, तो अपने मोबाइल नंबर और OTP की मदद से लॉगिन करें।
3. इसके बाद पानी की अनियमित सप्लाई, पाइपलाइन में खराबी या पानी नहीं आने से संबंधित विकल्प चुनें।
4. अपने जिले, ब्लॉक, ग्राम पंचायत और गांव की जानकारी भरें।
5. समस्या से जुड़ी जरूरी जानकारी के साथ उसकी फोटो अपलोड करें फिर फॉर्म सबमिट कर दें।
6. शिकायत दर्ज होने के बाद मिलने वाला रेफरेंस नंबर या शिकायत संख्या अपने पास सुरक्षित रखें। इससे संबंधित विभाग से शिकायत की स्थिति जानने में मदद मिल सकती है।
मोबाइल ऐप से भी कर सकते हैं शिकायत
कुछ राज्यों में जल आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं के लिए मोबाइल ऐप की सुविधा भी उपलब्ध है। अगर आपके राज्य के लिए कोई विशेष ऐप है तो उस ऐप को डाउनलोड करके पानी की सप्लाई बंद होने, पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने या अन्य समस्याओं की जानकारी दे सकते हैं। इतना ही नहीं इस ऐप में स्टेटस ट्रैक करने की सुविधा उपलब्ध होती है।
इसके अलावा, अपने राज्य के जल जीवन मिशन या संबंधित ग्रामीण जल आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर शिकायत कर सकते हैं।
शिकायत करते समय इन बातों का रखें ध्यान
1. पानी की समस्या की शिकायत करते समय गांव का सही नाम, ग्राम पंचायत, ब्लॉक और जिले की जानकारी जरूर दें।
2. यदि पानी कई दिनों से नहीं आ रहा है, तो इसकी अवधि भी स्पष्ट रूप से बताएं।
3.पाइपलाइन टूटने या लीकेज जैसी समस्या होने पर उसकी फोटो क्लिक करके जमा करें।
बता दें कि, शिकायत दर्ज करने के बाद रेफरेंस नंबर संभालकर रखें। यदि तय समय में समस्या का समाधान नहीं होता है, तो उसी शिकायत संख्या के आधार पर संबंधित विभाग या उच्च अधिकारी से संपर्क करें। इससे आपकी शिकायत पर आगे की कार्रवाई कराने में मदद मिल सकती है।
यह भी पढ़ें:Add Name Voter List: वोटर लिस्ट से कट गया नाम? SIR के बाद ऐसे जुड़वाएं अपना नाम, जानें पूरा प्रोसेस