August 9, 2026
सरफराज खान की टेस्ट टीम में वापसी, साई सुदर्शन की जगह लेंगे
Sarfaraz Khan: श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम में बड़ा बदलाव हुआ है. दाएं पैर के अंगूठे में स्ट्रेस रिएक्शन के कारण बल्लेबाज बी साई सुदर्शन पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह चयन समिति ने मध्यक्रम के बल्लेबाज सरफराज खान को टीम में शामिल किया है. सरफराज अब कोलंबो में भारतीय टीम से जुड़ेंगे, जहां से टीम पहले टेस्ट के लिए गॉल रवाना होगी. सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से खेला जाना है.
Read more