August 17, 2026
UGC-NET रद्द: राहुल गांधी का NTA पर वार, छात्रों को क्यों...
Updated: Mon, 17 Aug 2026 10:26 AM (IST)
राहुल गांधी , एक्स इमेज
UGC-NET 2026 की तैयारी कर रहे हजारों अभ्यर्थियों को झटका लगा है. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने जून में हुई अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाएं दोबारा कराने का फैसला किया है. मामले में कांग्रेस का रिएक्शन सामने आया है.कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने UGC-NET की तीन परीक्षाएं रद्द किए जाने को लेकर केंद्र सरकार और NTA पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि समाजशास्त्र (Sociology), अंग्रेजी और कॉमर्स की परीक्षाएं 22 से 30 जून के बीच हुई थीं, लेकिन करीब दो महीने बाद इन्हें रद्द कर दिया गया. राहुल गांधी के मुताबिक, NTA ने गलत प्रश्नपत्र तैयार किए और पुराने सवालों को दोहराया, जिसके कारण हजारों छात्रों को दोबारा परीक्षा देनी पड़ेगी.
Read more