गोविंदा ने फर्जी खबरें फैलाने वाले खिलाफ जारी किया मानहानि का लीगल नोटिस, इतने करोड़ का जुर्माना लगाने की दी चेतावनी?
Govinda Issued Legal Notice Defamation: गोविंदा ने फर्जी खबरें फैलाने वाले खिलाफ मानहानि का लीगल नोटिस जारी किया है. नोटिस के जरिए चेतावनी दी गई है कि अगर कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ 100 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा.
Govinda Issued Legal Notice Defamation: गोविंदा ने फर्जी खबरें फैलाने वाले खिलाफ मानहानि का लीगल नोटिस जारी किया है. नोटिस के जरिए चेतावनी दी गई है कि अगर कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ 100 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2025/06/20/govinda-2025-06-20-21-06-13.jpg)
Govinda Hospitalised Photograph: (Instagram@govinda)
Govinda Issued Legal Notice Defamation: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Govinda) और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) को लेकर कई दिनों से विवाद देखने को मिल रहा है. रोज उनके बारे में कोई न कोई खबर आ ही जाती है. बीते दिनों देखने को मिला था कि सुनीता आहूजा फैमिली कोर्ट पहुंची थी जिसके बाद अटकलें लगाई जा रही थीं कि वह गोविंदा से तलाक ले सकती हैं. हालांकि, गोविंदा के मैनेजर ने उस दौरान साफ किया था कि वह तलाक का केस वापस लेने के लिए कोर्ट पहुंची थीं. लेकिन इसके बावजूद ये मामला अभी ठंडा नहीं हुआ है. हाल ही में गोविंदा अस्पताल में नजर आए. जिसके बाद उनके फैंस चिंतिंत हो गए कि अचानक उन्हें हॉस्पिटल क्यों जाना पड़ा. इसके साथ ही गोविंदा की ओर से एक मानहानि का लीगल नोटिस जारी किया गया है, जिसके मुताबिक, फर्जी खबरें फैलाने वाले के खिलाफ करोड़ों रुपये का जुर्माना लगाने की चेतावनी दी गई है. ऐसे में अगर कोई दोषी पाया जाता है तो इसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा और करोड़ों रुपये का हर्जाना भी वसूला जाएगा.
गोविंदा ने जारी किया मानहानि का लीगल नोटिस
दरअसल, गोविंदा की पर्सनल लाइफ को लेकर कथित तौर पर सोशल मीडिया पर अफवाहें और भ्रामक खबरें फैलाई जा रही हैं. जिसको लेकर उनकी ओर से एक लीगल नोटिस जारी किया गया है. हाल ही में गोविंदा की कथित कोर्ट मैरिज को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर सामने आई थी. जिसमें दावा किया गया था कि वह रानी स्वर्णकार से शादी कर रहे हैं. इससे पहले गोविंदा के तलाक को लेकर भी खबरें सामने आई थीं. जिन्हें बाद में गलत बताया गया. अब गोविंदा की ओर से ऐसी खबरों और अफवाहों पर कड़ा रुख अपनाया गया है. गोविंदा की ओर से जारी किए गए नोटिस में दोषियों के खिलाफ 100 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाने की चेतावनी दी गई है.
किन-किन दी गई चेतावनी
गोविंदा की ओर से जारी नोटिस में आम लोगों, मीडिया संस्थानों, डिजिटल प्लेटफॉर्म और कंटेंट क्रिएटर्स को चेतावनी दी गई है कि गोविंदा या उनके परिवार से संबंधित कोई भी झूठी, मानहानिकारक, दुर्भावनापूर्ण, मनगढ़ंत या अपुष्ट सामग्री तैयार, प्रकाशित, अपलोड, प्रसारित या साझा न की जाए. नोटिस में विशेष रूप से सोशल मीडिया पर फैलाई जाने वाली तस्वीरों, वीडियो, ऑडियो, मॉर्फ्ड इमेज, डीपफेक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से तैयार सिंथेटिक सामग्री का उल्लेख किया गया है. गोविंदा की ओर से कहा गया है कि उनकी आवाज, तस्वीर, पहचान, समानता तथा पर्सनल लाइफ या मैरिज लाइफ से संबंधित किसी भी सामग्री को AI अथवा डिजिटल तकनीक के जरिए तैयार करने, उसमें हेरफेर करने या उसका यूज करने की अनुमति नहीं है.
दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ ये एक्शन लेने का भी जिक्र
गोविंदा की ओर से जारी नोटिस में मानहानि, प्राइवेसी के उल्लंघन, पहचान के दुरुपयोग और साइबर अपराध से संबंधित लागू कानूनों के तहत दीवानी और आपराधिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है. भारतीय न्याय संहिता, 2023 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 सहित संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई किए जाने का जिक्र है. इतना ही नहीं नोटिस में यह भी चेतावनी दी गई है कि वे अदालत से कथित रूप से दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ बैंक खातों पर कार्रवाई, संपत्ति की खरीद-बिक्री पर रोक, पासपोर्ट जब्त करने और अन्य कानूनी कदम उठाने की मांग कर सकते हैं.
अस्पताल से निकलते हुए नजर आए गोविंदा
वहीं, गोविंदा का इसी दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडिया सामने आया है. जिसमें वह अस्पताल से निकलते हुए दिए. वायरल वीडियो में एक्टर ने मुंह पर मास्क लगा रखा है और वह काफी मायूस भी नजर रहे हैं. पैपराजी ने जब पूछा, ' सर कैसे हैं?' तो गोविंदा ने कहा, ‘ठीक हूं’ फिर वह कैमरों की तरफ हाथ हिलाते हैं और अपनी कार में जाकर बैठ जाते हैं. हालांकि, इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि गोविंदा अस्पताल क्यों पहुंचे थे.
ये भी पढ़ें: कॉमेडियन राजीव ठाकुर पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता का हुआ निधन, कृष्णा अभिषेक ने दी जानकारी