मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हर विधानसभा में कृषि यंत्र किराए की दुकान खोलने की तैयारी में हैं। इससे छोटे किसानों को आधुनिक मशीनें सस्ती दरों पर उपलब्ध होंगी।भोपाल। मध्यप्रदेश में किसानों को आधुनिक खेती से जोड़ने और कृषि लागत कम करने की दिशा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बड़ा कदम उठाने जा रहे हैं। कृषक कल्याण वर्ष 2026 के तहत राज्य सरकार हर विधानसभा क्षेत्र में 'कृषि यंत्र किराए की दुकान' शुरू करने की तैयारी कर रही है। इस पहल का उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को कम लागत पर आधुनिक कृषि उपकरण उपलब्ध कराना है, ताकि वे आसानी से खेती के सभी कार्य कर सकें। फिलहाल प्रदेश में 5,260 कृषि यंत्र किराया केंद्र संचालित हो रहे हैं। सरकार अब हर वर्ष 1,060 नए कृषि यंत्र किराया केंद्र स्थापित करेगी, जिससे प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र तक यह सुविधा पहुंचाई जा सके।
Read more