भारत में हैचबैक कारों की मांग बनी हुई है, पिछले महीने 76,264 यूनिट्स बिकीं। मारुति वैगन आर 16,952 यूनिट्स के साथ सबसे ज्यादा बिकी। इसके बाद स्विफ्ट, बलेनो और ऑल्टो जैसी कारें भी लोकप्रिय हैं।आजकल भले ही बड़ी-बड़ी SUV कारों का क्रेज़ बढ़ गया हो, लेकिन बजट में कार खरीदने वाले भारतीय परिवारों के लिए हैचबैक (छोटी साइज़ की कारें) आज भी पहली पसंद हैं। इसका सबूत पिछले महीने की बिक्री के आंकड़ों से मिलता है, जहां भारत की टॉप-10 हैचबैक कारों की कुल 76,264 यूनिट्स बिकीं। इस लिस्ट में हमेशा की तरह मारुति सुज़ुकी की वैगन आर ने टॉप पर अपनी जगह बनाई है और लोगों की पसंदीदा फैमिली कार साबित हुई है। पिछले महीने ही 16,952 वैगन आर कारें बिकीं, जो पिछले साल के मुकाबले 31% ज़्यादा है।
Read more