September 1, 2026

Prayagraj Patakha Factory Blast: कौशाम्बी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, आरोपी आदिल का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Prayagraj Patakha Factory Blast Update: बीते दिन उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के पिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी में हुूए पटाखा फैक्ट्री में यूपी पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए आरोपी आदिल का एनकाउंटर  किया है। मंगलवार सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में विस्फोट के आरोपी मोहम्मद आदिल को गिरफ्तार कर लिया गया।

आपको बता दें तेरहमील सड़क पास मुठभेड़ के दौरान आदिल (Koshambi Fire Crackers Factory Blast) के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

11 लोगों की हुई थी मौत (Koshambi Fire Cracker Blast) 

Prayagraj Patakha Factory Blast 11 death hindi news

आपको बता दें सोमवार 31 अगस्त को मनौरी में आदिल की पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दर्जनों लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद पुलिस ने मामले में छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

पुलिस की कार्रवाई के तहत आरोपी आदिल के घर और अवैध पटाखा फैक्ट्री से जुड़े ठिकानों पर बुलडोजर कार्रवाई भी की गई है। इससे पहले आदिल के दूसरे गोदाम से भारी मात्रा में पटाखे और बारूद बरामद किया गया था। मामले में दो महिलाओं की गिरफ्तारी भी की जा चुकी है।

यह भी पढ़ें:  Everest Masala Ban: एवरेस्ट के किन मसालों पर लगा बैन, FSSAI की जांच में सामने आई चौंकाने वाली बात, जानें पूरा मामला

मृतकों को 2-2 लाख का मुआवजा (Prayagraj News) 

आपको बता दें हादसे में पुलिस (UP Police)  की लापरवाही सामने आने के बाद थाना प्रभारी, चौकी इंचार्ज समेत पांच पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है। अधिकारियों के मुताबिक जांच टीम विस्फोट के कारणों और अवैध रूप से बड़ी मात्रा में बारूद के भंडारण की जांच कर रही है। इस घटना का CM Yogi ने संज्ञान लिया है और मृतकों को 2- 2 लाख तथा घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है।

मौके पर पहुंचे प्रभारी मंत्री कृष्णा पासवान (Mantri Krishna Paswan) ने भी घटना को गंभीरता से लेते हुए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। CO चायल शिवांक सिंह ने मुठभेड़ और आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी दी है। पुलिस अब आदिल से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क और पटाखा कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।

संबंधित खबर पढ़ें : Prayagraj Patakha Factory Blast: प्रयागराज में पटाखा फैक्टरी में धमाका, 8 बच्चों समेत 11 लोगों की मौत, गोदाम पर चला बुलडोजर

लेखक