September 1, 2026

Gwalior Daughter Murder: ग्वालियर में पिता-चाचा ने बेटी को मार डाला, नाबालिग बेटे-बेटी को भी पीटा, बॉयकट बाल और नौकरी करने से थे नाराज

Gwalior Daughter Murder:  मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा क्षेत्र में 21 साल की बेटी की उसके पिता और चाचा ने ही हत्या (Gwalior Daughter Murder) कर दी। बताते हैं बेटी के बॉयकट (boycut hair case) बाल रखने और नौकरी करने को लेकर पहले पिता और चाचा ने मारपीट की। बाद में गला दबाकर जान ले ली। दोनों आरोपियों ने नाबालिग बेटे और  बेटी को भी बेरहमी से पीटा।

Gwalior: नौकरी और Boycut रखने से नाराज पिता-चाचा ने की बेटी की हत्या, पिता गिरफ्तार#Gwalior#MadhyaPradesh#MPNews#GwaliorNews#HonorKilling#CrimeNewspic.twitter.com/0idrfwxTXh

— Bansal News Official (@BansalNews_) September 1, 2026

डंडे से पीटा, दीवार से सिर पटका फिर दबाया गला (Gwalior Daughter Murder)

घटना डबरा के पतरिया पुरा गांव की बताई जा रही है। मृतका की पहचान अनु उर्फ नंदनी यादव (21) के रूप में हुई है। आरोप है कि वारदात के दौरान पिता और चाचा ने छोटी बेटी को भी घसीट-घसीटकर पीटा गया और गला दबाने की कोशिश की गई। मारपीट में नाबालिग बेहोश हो गई थी। इससे पहले अनु कोबॉयकट बाल रखने और नौकरी करने पर पिता और चाचा ने डंडे से पीटा और उसका सिर दीवार से पटक दिया। उसके बाद भी तसल्ली नहीं हुई तो दोनों पिता-चाचा ने बेटी का गला दबा दिया। जिससे उसके मौके पर ही मौत हो गई।

घटना से जुटी तस्वीरें

Gwalior Daughter Murder

Gwalior Daughter Murder
वारदात के बाद बेटी अनु को अस्पताल ले जाती मां और छोटा भाई-बहन।
Gwalior Daughter Murder
बेटी की मौत के बाद मां विलाप करती हुई।

मां को कमरे में बंद कर बेटी की हत्या की (Gwalior Crime )

मामले में बेटी अनु के पिता भगवान सिंह यादव और चाचा संतोष सिंह यादव पर हत्या का आरोप है। बताते हैं घटना के वक्त भगवान सिंह ने अपनी पत्नी को कमरे में बंद कर दिया था, उसके बाद बेटी  की निर्दयीता से हत्या कर दी। इसके साथ ही युवती के मुंह बोले भाई के साथ भी मारपीट करने की  बात सामने आई है।

रक्षाबंधन पर कर्नाटक से घर आई थी बेटी

पुलिस के मुताबिक, अनु उर्फ नंदनी कर्नाटक के विजयपुर के एक मॉल में नौकरी करती थी। वह रक्षाबंधन मनाने घर आई थी। परिवार उसके बाहर नौकरी करने और बॉयकट बाल रखने से नाराज था।  शुरुआती जांच में पुलिस को हत्या की यही वजह पता चली है।

मां के बीच-बचाव से बची नाबालिग बेटी

जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर घर में भगवान सिंह और संतोष पहुंचे। दोनों ने पहले नाबालिग छोटी बेटी के साथ मारपीट की। उसे घसीट-घसीटकर पीटा और गला दबाने की कोशिश की। किसी तरह मां ने बीच-बचाव कर उसे छुड़ाया। इस दौरान नाबालिग करीब 30-40 मिनट तक बेहोश रही।

बेटी का साफी से गला घोंटा (Gwalior Daughter Murder)

इसी दौरान अनु उर्फ नंदनी दूसरे घर में अपने मुंह बोले भाई मनमोहन पांडे के साथ थी। आरोप है कि पिता और चाचा ने पहले मनमोहन के साथ मारपीट की। भगवान सिंह ने उसका सिर कई बार दीवार में दे मारा।

 उसके चेहरे और गले पर चोट आई और वह बेहोश हो गया था। इसके बाद पिता और चाचा ने नंदनी को जमकर पीटा। उसका सिर दीवार में पटका और डंडे से सिर पर कई वार किए। इसके बाद साफी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

छोटी बेटी के लापता होने की बात सामने आई ( Younger Daughter Missing)

पुलिस जांच में पता चला है कि अनु की 17 वर्षीय बहन दो बार घर से लापता हो चुकी थी। पुलिस दोनों बार उसे दस्तयाब कर चुकी है। वारदात के दौरान नंदनी की मां को भी कमरे में बंद कर मारा-पीटा गया है। इसके बाद हत्या की जानकारी गांव में फैली।

 पिता गिरफ्तार, चाचा फरार (Father Arrested, Uncle  Absconding)

हत्या के बाद पिता भगवान सिंह और चाचा संतोष मौके से फरार हो गए थे, लेकिन पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  पिछोर थाना प्रभारी शिवम सिंह राजावत पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे। पुलिस ने नंदनी का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी चाचा की तलाश की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें: Indore Honey Trap Case: इंदौर के चर्चित हनी ट्रैप केस में पूरक चालान पेश, श्वेता जैन का भी नाम

पुलिस ने कहा- ऑनर किलिंग का केस (Honor killing)

एसडीओपी सौरभ कुमार ने बताया कि पहली नजर में  मामला ऑनर किलिंग का लग रहा है। पुलिस ने मुख्य आरोपी भगवान सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि संतोष की तलाश जारी है।  अनु उर्फ नंदनी की हत्या की पूरी वजह और नाबालिग बेटी से जुड़े पुराने मामलों की जांच भी की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें: MPPSC Main Exam-2026: इंदौर में 6 सेंटर्स पर 2428 कैडिडेट देंगे एमपीपीएससी राज्य सेवा मुख्य परीक्षा, 7 से 12 सितंबर एग्जाम, 90 मिनट पहले पहुंचा जरूरी