September 1, 2026

रूसी सेना में शामिल 51 भारतीयों की मौत, जानिए अब क्या करने जा रहा भारत

भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बताया कि रूसी सेना में भर्ती हुए 227 भारतीयों में से 139 को वापस लाया जा चुका है, जबकि 51 की मौत हो गई है। सरकार बाकी बचे लोगों की जल्द वापसी के लिए रूस से लगातार बातचीत कर रही है।बिश्केक (किर्गिस्तान): विदेश मंत्रालय ने बताया है कि रूसी सेना में अब तक 227 भारतीय भर्ती हुए थे। इनमें से 139 को सेना से छुट्टी मिल गई है, यानी वो वापस आ चुके हैं। दुख की बात है कि 51 भारतीयों की मौत भी हो गई है। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने सोमवार को यह जानकारी दी और कहा कि नई दिल्ली बाकी बचे लोगों की रिहाई और वापसी के लिए मॉस्को के साथ लगातार बातचीत कर रही है। Read more

September 1, 2026

DUSU Election 2026: डूसू चुनाव के लिए ABVP ने घोषित किए 13 संभावित उम्मीदवारों के नाम, 18 सितंबर को होगी वोटिंग - Haribhoomi

DUSU Election 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव को लेकर ABVP की ओर से 13 ने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए गए हैं। आज से ये सभी उम्मीदवार दिल्ली विश्वविद्यालय के अलग-अलग कॉलेजों और विभागों में जाकर छात्रों से संपर्क करेंगे। Read more

September 1, 2026

Russia Attack: रूस का यूक्रेन का राजधानी कीव पर ड्रोन हमला, भारतीय नागरिक समेत 12 लोगों की मौत

Russia Attacks Kiev: रूस और यूक्रेन के बीच पिछले साढ़े चार साल से जंग जारी है. इस बीच रूस ने एक बार फिर यूक्रन पर भीषण हमला किया है. जिसमें 12 लोगों की मौत हुई है. मरने वालों में एक भारतीय नागरिक भी शामिल है. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेस्की ने खुद इस हमले की जानकारी दी है. Read more

September 1, 2026

सहारनपुर के पंजाब नेशनल बैंक में मिले 17 करोड़ रुपये के नकली नोट, 3 बैंक अधिकारी सस्पेंड

सहारनपुर में पंजाब नेशनल बैंक की करेंसी चेस्ट में लगभग 17 करोड़ रुपये के नकली नोट पाए गए हैं. बैंक के ऑडिट के दौरान यह मामला सामने आया है. मामला सामने आने के बाद सोमवार दोपहर लगभग 3 बजे तक 3 बैंक अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया. सीसीटीवी वीडियो में एक पार्ट टाइम हाउसकीपर नोटों की गड्डियों से रुपये निकालता हुआ दिख रहा है. मामले में सदर बाजार थाने मेें 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है.  Read more

September 1, 2026

एक तरफ SIR का डर, दूसरी तरफ नहीं मिल रही CAA के तहत नागरिकता, महाराष्ट्र में ये बांग्लादेशी परेशान

भारत में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. पश्चिम बंगाल से लेकर महाराष्ट्र तक कई राज्यों में बांग्लादेशी रह रहे हैं. इस बीच महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के कुछ गांवों में रहने वाले बांग्लादेश से आए लोगों के बीच इन दिनों डर का माहौल है. वजह है मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR (Special Intensive Revision) की प्रक्रिया. Read more

September 1, 2026

कौन हैं ईशा रिखी? शादी के महज 5 महीने में क्यों आई अलगाव की नौबत, जानें बादशाह से कनेक्शन

रैपर Badshah और पंजाबी एक्ट्रेस Isha Rikhhi ने आपसी सहमति से तलाक का ऐलान कर दिया है। जुलाई में हुई सीक्रेट शादी के बाद यह खबर चौंकाने वाली है। जानिए कौन हैं ईशा रिखी और उनकी फिल्मों की पूरी लिस्ट।Badshah-Isha Rikhhi: मशहूर रैपर बादशाह और उनकी पत्नी ईशा रिखी के फैंस के लिए एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। अपनी सीक्रेट शादी की तस्वीरों के वायरल होने के महज कुछ ही महीनों बाद, दोनों ने एक-दूसरे से अलग होने (तलाक) का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। 31 अगस्त को बादशाह और ईशा दोनों ने ही अपने-अपने इंस्टाग्राम पर एक जैसा स्टेटमेंट जारी करते हुए बताया कि उन्होंने आपसी सहमति से अपनी राहें अलग करने का फैसला लिया है। Read more

September 1, 2026

KMP एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा : खड़े ट्रक में घुसी श्रद्धालुओं से भरी पिकअप, 6 की मौत; 14 घायल

पलवल (उत्तम हिन्दू न्यूज) : हरियाणा के पलवल जिले में कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप गाड़ी सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 14 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मृतकों में तीन महिलाएं शामिल हैं। सभी घायलों को पलवल के जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। Read more

September 1, 2026

बिहार के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुलेट ट्रेन को लेकर दिया अहम अपडेट; जानिए..

Bihar Bullet Train: बिहार के रेल यात्रियों के लिए आने वाले वर्षों में सफर का अनुभव पूरी तरह बदल सकता है। दिल्ली से पटना के बीच हाई-स्पीड रेल कनेक्टिविटी की योजना पर काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रस्तावित हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर को लेकर अहम अपडेट दिया है। Read more

September 1, 2026

दिव्या मित्तल के आगे की राह क्या होगी... VRS लेकर क्या करते हैं यूपी के IAS अधिकारी?

एक समय था जब IAS की नौकरी को देश की सबसे प्रतिष्ठित सरकारी सेवाओं में गिना जाता था. लाखों युवा UPSC की तैयारी करते हैं, सालों मेहनत करते हैं और कुछ चुनिंदा लोग ही इस सेवा तक पहुंच पाते हैं. लेकिन उत्तर प्रदेश कैडर में पिछले कुछ सालों में तस्वीर का एक दूसरा पहलू भी सामने आया है. कई IAS अफसरों ने तय समय से पहले VRS लिया या इस्तीफा देकर सरकारी सेवा छोड़ दी. अब 2013 बैच की IAS अधिकारी दिव्या मित्तल के इस्तीफे ने इस बहस को फिर चर्चा में ला दिया है. Read more

September 1, 2026

कब और कहां देखें रोहित शर्मा का डेब्यू शो 'फैमिली फुल हाउस'? 'हिटमैन' का दिखेगा नया अंदाज

Rohit Sharma Tv Debut: भारतीय क्रिकेटर रोहित शेट्टी टीवी की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं. क्रिकेट की पिच के बाद अब रोहित शेट्टी टीवी पर अपने फैंस को शो से एंटरटेन करते नजर आएंगे. हाल ही में अपकमिंग शो ‘फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा’ के मेकर्स ने प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें रोहित शर्मा भी इसमें नजर आ रहे हैं. शो का प्रोमो देखते ही फैंस की एक्साइटमेंट और तेज हो गई है. इस शो के जरिए पहली बार फैंस रोहित शर्मा को रियलिटी शो होस्ट करते देखेंगे. वहीं प्रोमो के साथ शो की रिलीज डेट से भी पर्दा हट चुका है. चलिए जानते हैं ‘फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा’ शो कब और कहां देख सकते हैं. Read more