September 2, 2026

Explainer: 952 रनों का वो 'अमर रिकॉर्ड', जिसे तोड़ने के लिए टेस्ट क्रिकेट को लेना होगा दोबारा जन्म! सामने था भारत

टेस्ट क्रिकेट आज के वक्त में काफी बदल गया है, क्योंकि इस पर टी20 क्रिकेट का भी असर हो रहा है. इसी के कारण आज के टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाज पहली ही गेंद से आक्रामक बल्लेबाजी करते हैं और मैच को जल्दी खत्म करते हैं. आज के आधुनिक क्रिकेट में बल्लेबाज पहली गेंद से डिफेंस करना नहीं सोचते हैं, बल्कि वे बड़े-बड़े शॉट्स लगाने और रिवर्स स्वीप या रैंप शॉट खेलने से भी नहीं हिचकते हैं. लेकिन, आज के टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाज कितनी भी आक्रामक बल्लेबाजी करें और रन बनाएं, एक ऐसा रिकॉर्ड है जिसे टूटने के लिए टेस्ट क्रिकेट को फिर से जन्म लेना पड़ सकता है. सन 1997 में कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में एक ऐसा इतिहास रचा गया था, जिसे आज भी टेस्ट क्रिकेट का सबसे बड़ा और लगभग 'असंभव' लगने वाला रिकॉर्ड माना जाता है. भारत के खिलाफ श्रीलंका क्रिकेट टीम द्वारा बनाए गए 6 विकेट पर 952 रनों के स्कोर को आज करीब तीन दशक होने वाले हैं, लेकिन कोई भी टीम इस आंकड़े के आस-पास भी नहीं पहुंच सकी है. क्या श्रीलंका का यह महा-रिकॉर्ड कभी टूट पाएगा, और अगर हां, तो इसके लिए किस तरह की परिस्थितियां जिम्मेदार होंगी? चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं.  Read more

September 2, 2026

सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान ने जोड़े हाथ, भारत के जवाब के बाद पाक विदेश मंत्रालय ने लगाई गुहार

इस्लामाबाद(उत्तम हिन्दू न्यूज)- सिंधु जल संधि (IWT) को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद एक बार फिर गहरा गया है। भारत द्वारा हेग स्थित स्थायी मध्यस्थता न्यायालय (Permanent Court of Arbitration) के फैसले को मानने से स्पष्ट इनकार किए जाने के बाद अब पाकिस्तान ने नई दिल्ली से 1960 की सिंधु जल संधि के तहत ‘रचनात्मक’ बातचीत करने की अपील की है। Read more

September 2, 2026

Akhilesh Yadav on Reservation: 'आरक्षण था, है और रहेगा', सहारनपुर पहुंचे अखिलेश यादव ने खोला पार्टी का एजेंडा

Akhilesh Yadav on Reservation: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सहारनपुर के अपने अहम दौरे के दौरान जनता और कार्यकर्ताओं के बीच आगामी राजनीति की दिशा तय कर दी. उन्होंने साफ कहा कि आने वाले समय में पार्टी का चुनावी घोषणापत्र किसी बंद कमरे में नहीं, बल्कि जमीन पर मौजूद जनता और क्षेत्र की वास्तविक जरूरतों को समझकर तैयार किया जाएगा. उन्होंने सामाजिक न्याय, आरक्षण, खेती-किसानी और युवाओं के भविष्य को लेकर पार्टी की प्राथमिकताओं को सामने रखा. Read more

September 2, 2026

Modi जी, आपकी स्किन बहुत पसंद है, इतनी ग्लो कैसे करती है? पूछते हुए Mahua Moitra ने कहा- 'मैं 51 की हो गई हूं'

Updated: Wednesday, September 2, 2026, 20:00 [IST] Mahua Moitra Target PM Modi News Hindi: भारत की GDP ग्रोथ के आंकड़ों को लेकर तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद महुआ मोइत्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने GDP के आंकड़ों पर सवाल उठाते हुए पीएम मोदी की सोशल मीडिया गतिविधियों और उनके चेहरे की चमक को लेकर भी तंज कसा। Read more

September 2, 2026

भारत में होगी पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी, जानें कब से शुरू होगा यह टूर्नामेंट

ICC Women’s Champions Trophy 2027: महिला क्रिकेट के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत होने जा रही है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी भारत को सौंपी है. छह टीमों का यह टूर्नामेंट 14 से 28 फरवरी 2027 तक खेला जाएगा. खास बात यह है कि इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट के सभी मुकाबले मुंबई और वडोदरा में आयोजित होंगे. Read more

September 2, 2026

पंजाब की जेलों में हर दूसरा कैदी नशे की गिरफ्त में! 44.5% बंदी OOAT ट्रीटमेंट पर, विपक्ष ने AAP सरकार से पूछे सवाल

पंजाब की जेलों में नशे की समस्या को लेकर सामने आए आंकड़ों ने राज्य सरकार की चिंता बढ़ा दी है. पंजाब सरकार की ओर से पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में दाखिल हलफनामे में बताया गया है कि राज्य की जेलों में बंद करीब 44.5 फीसदी कैदी ओपिओइड की लत के इलाज के लिए रजिस्टर्ड हैं. राज्य की 25 जेलों में कुल 35,449 कैदी बंद हैं, जिनमें से 15,768 कैदी आउट-पेशेंट ओपिओइड-असिस्टेड ट्रीटमेंट यानी OOAT क्लीनिक से जुड़े हुए हैं. इन आंकड़ों के सामने आने के बाद विपक्ष ने आम आदमी पार्टी सरकार के ड्रग्स के खिलाफ अभियान पर सवाल खड़े किए हैं. Read more

September 2, 2026

Nepal Floods: रुपया-पैसा नहीं नेपाल ने मांगा अनोखा मुआवजा! इन 3 देशों के सामने रखी बड़ी डिमांड

भोटेकोशी बाढ़ में 1,100 से ज्यादा मौतों के बाद नेपाल ने भारत समेत दुनिया के कई बड़े देशों से मुआवजे के रूप में एक अलग ही डिमांड रखी है। नेपाल का कहना है कि हमने वो चीज भोगी, जिसके हम जिम्मेदार नहीं हैं।नेपाल में 26 अगस्त को आई बाढ़ में अब तक 1100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 5000 से ज्यादा लोग लापता हैं। इस बाढ़ से नेपाल को उसकी कुल अर्थव्यवस्था के लगभग दसवें हिस्से के बराबर नुकसान झेलना पड़ा है। इन सब चीजों को ध्यान में रखते हुए नेपाल ने अब दुनिया के तीन बड़े मुल्कों से मुआवजे की मांग रखी है। हालांकि, सबसे हैरानी वाली बात ये है कि यह मुआवजा कोई रुपए-पैसे को लेकर नहीं है। Read more

September 2, 2026

Medical Evidence ने चुनावी हत्या के झूठ का पर्दाफाश किया: वकील, लॉ स्टूडेंट और पुलिस के लिए खास खबर

नई दिल्ली, 2 सितंबर 2026: आपराधिक मुकदमों की पैरवी और जांच में अक्सर हमारा सामना एक यक्ष प्रश्न से होता है: जब किसी गंभीर अपराध (जैसे हत्या) में प्रत्यक्षदर्शी गवाहों (Ocular Evidence) के मौखिक बयान और वैज्ञानिक या चिकित्सीय साक्ष्य (Medical Evidence) आपस में टकरा जाएं, तो अदालत किसे प्राथमिकता देगी? आज हम सुप्रीम कोर्ट के एक बेहद महत्वपूर्ण और मार्गदर्शक निर्णय ध्रुब सिंह बनाम बिहार राज्य (2026 INSC 935) के माध्यम से इस कानूनी पहेली को समझेंगे। यह मामला विशेष रूप से एलएलबी छात्रों के लिए साक्ष्य अधिनियम (Evidence Act) को समझने, अधिवक्ताओं के लिए क्रॉस-एग्जामिनेशन (जिरह) की कला सीखने और पुलिस कर्मियों के लिए फॉरेंसिक अन्वेषण की बारीकियों को समझने के लिए एक जीवंत प्रयोगशाला है:-  Read more

September 2, 2026

Sheopur News: बलराम महोत्सव में CM मोहन यादव का ऐलान, किसानों को मिलेंगी ये बड़ी सुविधाएं

श्योपुर में CM मोहन यादव ने किसानों को दिन में सिंचाई की बिजली देने का ऐलान किया। कृषि ऋण की अवधि एक साल करने और मंडी में 60 लाख के विश्राम गृह की घोषणा की।भोपाल। किसानों को खेती के लिए सुविधाएं बढ़ाने और उनकी आय के नए रास्ते खोलने पर मध्यप्रदेश सरकार लगातार जोर दे रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2 सितंबर को श्योपुर में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव को ग्वालियर एयरपोर्ट से वर्चुअली संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से संवाद भी किया और कहा कि अब किसानों को सिंचाई के लिए दिन में भी बिजली उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिन में बिजली मिलने से किसान अपनी फसलों की सिंचाई सुविधानुसार कर सकेंगे। उन्होंने श्योपुर कृषि उपज मंडी में किसानों के लिए नए विश्राम गृह के निर्माण की घोषणा भी की। इसके लिए 60 लाख रुपये की राशि देने की बात कही गई। Read more

September 2, 2026

Crash Test: टोयोटा स्टारलेट ने पलटी बाजी, कभी जीरो अब मिली 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग - Haribhoomi

Crash Test: टोयोटा स्टारलेट की सेफ्टी रेटिंग में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। ग्लोबल एनकैप के नए क्रैश टेस्ट में 6 एयरबैग से लैस इस हैचबैक को वयस्क यात्रियों की सुरक्षा के लिए 4-स्टार रेटिंग मिली है। Read more