September 2, 2026

Modi जी, आपकी स्किन बहुत पसंद है, इतनी ग्लो कैसे करती है? पूछते हुए Mahua Moitra ने कहा- 'मैं 51 की हो गई हूं'

Time Updated: Wednesday, September 2, 2026, 20:00 [IST]

Mahua Moitra Target PM Modi News Hindi: भारत की GDP ग्रोथ के आंकड़ों को लेकर तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद महुआ मोइत्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने GDP के आंकड़ों पर सवाल उठाते हुए पीएम मोदी की सोशल मीडिया गतिविधियों और उनके चेहरे की चमक को लेकर भी तंज कसा।

महुआ मोइत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री के लिए GDP ग्रोथ पर कम बोलना ही बेहतर होगा, क्योंकि उनके मुताबिक यह ऐसा विषय है जिसे प्रधानमंत्री शायद समझते नहीं हैं। उन्होंने पीएम मोदी के इंस्टाग्राम और Gen Z से जुड़ने की कोशिश का भी जिक्र किया। आइए जानते हैं कि क्या-क्या कहा?

mahua-moitra-pm-modi-skin-glow-remark

GDP के आंकड़ों पर क्या बोलीं महुआ?

महुआ मोइत्रा ने पहली तिमाही की GDP ग्रोथ के आंकड़े पर सवाल उठाते हुए कहा कि पिछले साल भी पहली तिमाही में करीब 7.9% की ग्रोथ बताई गई थी, लेकिन बाद में इसे घटाकर 7% कर दिया गया।

उन्होंने दावा किया कि पहले जारी किए गए GDP के आंकड़ों में बाद में बदलाव किए गए हैं। इसी संदर्भ में उन्होंने 2.6% वाले आंकड़े का भी जिक्र किया। महुआ ने कहा कि GDP जैसे मुद्दे को छोड़कर प्रधानमंत्री को सोशल मीडिया पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने पीएम मोदी के आधी रात में सोशल मीडिया रील बनाने और Gen Z से जुड़ने की कोशिश को लेकर भी कटाक्ष किया।

'झूठ की गूंज' वाले बयान पर भी पलटवार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'झूठ की गूंज' वाली टिप्पणी पर भी महुआ मोइत्रा ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा कि उन्हें खुशी है कि विपक्ष की ओर से कही जा रही 'झूठ की गूंज' प्रधानमंत्री के कानों तक पहुंच रही है। इसके बाद उन्होंने पीएम मोदी की त्वचा की चमक को लेकर तंज कसा।

'मोदी जी, आपकी त्वचा का राज क्या है?'

महुआ मोइत्रा ने कहा कि मोदी जी, मुझे आपकी त्वचा की चमक बहुत पसंद है। आपकी त्वचा का राज क्या है? उन्होंने प्रधानमंत्री के विदेश दौरों का जिक्र करते हुए मजाकिया अंदाज में पूछा कि वह विदेश से ऐसा क्या लेकर आते हैं, जिससे उनकी त्वचा इतनी चमकती है।
महुआ ने आगे कहा कि वह भी 51 साल की हो चुकी हैं और उन्हें भी अपनी त्वचा के लिए कुछ करना है। उन्होंने प्रधानमंत्री से अपना स्किन केयर सीक्रेट बताने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री GDP की चिंता छोड़ दें, उसे विपक्ष देख लेगा, लेकिन वह अपना स्किन केयर रूटीन जरूर बता दें।

GDP ग्रोथ पर जारी है सियासी बहस

भारत की आर्थिक वृद्धि दर के आंकड़ों को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच राजनीतिक बयानबाजी होती रही है। जहां सरकार GDP के आंकड़ों को अर्थव्यवस्था की मजबूती का संकेत बताती है, वहीं विपक्ष आंकड़ों की गणना और संशोधन को लेकर सवाल उठाता रहा है। इसी राजनीतिक बहस के बीच महुआ मोइत्रा का प्रधानमंत्री की त्वचा की चमक और सोशल मीडिया एक्टिविटी पर किया गया यह कटाक्ष चर्चा में है।