September 9, 2026
Chhattisgarh Job: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका! 9 हजार पदों पर होगी सीधी भर्ती, फ्री कोचिंग का भी लाभ - Pratidin Rajdhani
Chhattisgarh Job: युवाओं को राज्य के विकास के केंद्र में रखते हुए छत्तीसगढ़ की सरकार कौशल विकास, रोजगार, उच्च शिक्षा, उद्यमिता और खेल क्षेत्र में अवसरों का तेजी से विस्तार कर रही है। पिछले करीब तीन वर्षों में सरकार ने युवाओं को सक्षम, रोजगारपरक और आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की हैं, जिनका उद्देश्य राज्य की युवा शक्ति को भविष्य की अर्थव्यवस्था के अनुरूप तैयार मानव संसाधन में बदलना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ताकत और भविष्य की उम्मीद हैं। हर युवा को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल, अवसर और पारदर्शी व्यवस्था उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। युवा सशक्तीकरण ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के विजन का मुख्य आधार है।
Read more