September 9, 2026

Assi Ghat: गंगा पीछे हटी तो सामने आया अस्सी घाट का नया रूप, हर तरफ दिखी गाद और रेत की परत

Assi Ghat Varanasi: वाराणसी के Assi Ghat पर गंगा का पानी घटने के बाद बड़े पैमाने पर गाद की परतें उभर आईं। तट की रूपरेखा बदली दिखी और सीढ़ियों के आगे तलछट फैलने से सतह पर महीन मिट्टी-रेत की तह नजर आई।Ganga Water Level Today: गंगा नदी का जलस्तर कम होने के साथ ही वाराणसी के प्रसिद्ध अस्सी घाट की तस्वीर भी बदल गई है। पानी पीछे हटने के बाद घाट के निचले हिस्से में जमा तलछट और गाद की मोटी परतें साफ दिखाई देने लगी हैं। सीढ़ियों के आगे तक फैली महीन मिट्टी और रेत ने घाट के किनारे की सतह को पूरी तरह नया रूप दे दिया है। Read more

September 9, 2026

मुरैना में अवैध शराब बेचने वाले 25 आरोपी गिरफ्तार: 287 लीटर देशी-विदेशी शराब और तस्करी में इस्तेमाल बोलेरो जब्त, 15 थाना क्षेत्रों में मामले दर्ज - Morena News

मुरैना जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ पुलिस ने 7 सितंबर को विशेष अभियान चलाया। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दबिश देकर पुलिस ने 25 प्रकरण दर्ज किए और 25 आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में 287 लीटर अवैध देशी-विदेशी Read more

September 9, 2026

iPhone 18 के लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro हुआ बेहद सस्ता, जानें क्यों ₹20,000 तक महंगी होगी नई सीरीज

ऐपल आईफोन के बड़े लॉन्च इवेंट से पहले स्मार्टफोन बाजार में हलचल तेज हो गई है. खास तौर पर आईफोन 17 सीरीज की कीमतों में कटौती देखी जा रही है. वैश्विक स्तर पर आईफोन 17 सीरीज की कीमतों में बड़ी कटौती देखने को मिल रही है, खासकर ब्रिटेन, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया के बाजारों में. फोर्ब्स और टेक एनालिस्ट्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ऑनलाइन दुकानों और रिटेलर्स अपने मौजूदा स्टॉक को खत्म करने के लिए आईफोन 17 प्रो और प्रो मैक्स पर भारी डिस्काउंट दे रहे हैं. यह कटौती ऐसे समय में आई है जब ऐपल द्वारा आगामी आईफोन 18 प्रो सीरीज और अपने पहले फोल्डेबल फोन (iPhone Ultra) को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है. हालांकि, नई सीरीज के लॉन्च के साथ ही इस बार ग्राहकों की जेब पर ज्यादा बोझ पड़ना तय माना जा रहा है. Read more

September 9, 2026

चतरा :  टंडवा में बवाल, उग्र भीड़ ने पुलिस पर की पत्थरबाजी, थाना प्रभारी घायल

Chatra news : चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र के सिदपा गांव में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प कि घटना घटी है. गांव में प्रेम-प्रसंग का कथित मामला सामने आने के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई. घटना की सूचना पाकर मामला को शांत कराने सिदपा गांव पहुंची टंडवा थाना पुलिस की टीम पर उग्र भीड़ ने हमला बोल दिया. हमले में टंडवा थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक पप्पू शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. Read more

September 9, 2026

न्यू हैम्पशायर प्राइमरी चुनाव : पूर्व अमेरिकी सीनेटर जॉन सुनुनू का मुकाबला सांसद क्रिस पप्पास से

कॉनकॉर्ड (अमेरिका), नौ सितंबर (एपी) न्यू हैम्पशायर में मंगलवार को हुए प्राइमरी चुनाव में मतदाताओं ने कांग्रेस, गवर्नर और राज्य की 424 सदस्यीय विधायिका के लिए उम्मीदवारों का चयन किया। इस चुनाव में कई जाने-पहचाने चेहरे भी मैदान में थे। Read more

September 9, 2026

Bihar Liquor Ban : बिहार में शराबबंदी पर CM सम्राट का जवाब, बोले- ‘20 हजार करोड़ का हो रहा नुकसान, फिर...

पटनाः बिहार में शराबबंदी कानून लागू हुए करीब एक दशक का समय गुजरने को है, लेकिन राज्य में इस कानून की पूरी तरह से तस्वीर बदलने का दावा करना अभी भी आसान नहीं है। सरकार की सख्ती और लगातार कार्रवाई के बावजूद आए दिन कहीं न कहीं से शराब की बरामदगी और जहरीली शराब से जुड़े मामले सामने आते रहते हैं। ऐसे में एक बार फिर बिहार की शराबबंदी को लेकर बड़ा सवाल मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सामने रखा गया। Read more

September 9, 2026

सबसे ज्यादा तनख्वाह पाने वाले प्रधानमंत्री बने वोंग: मिलेगी ₹27 करोड़ सैलरी, अमेरिका-भारत के नेता भी छूटे पीछे

सिंगापुर सरकार ने प्रधानमंत्री, उप-प्रधानमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों की सैलरी में बड़ा इजाफा करने का फैसला किया है। सरकार के इस फैसले से प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग की सालाना सैलरी 2.2 मिलियन सिंगापुर डॉलर से बढ़कर 3.6 मिलियन सिंगापुर डॉलर हो जाएगी। सरकार का तर्क है कि ऊंची सैलरी से बेहतर प्रतिभाओं को राजनीति में आकर्षित करने और प्रभावी शासन सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। हालांकि, यह फैसला राजनीतिक रूप से संवेदनशील है क्योंकि नेताओं की आय आम नागरिकों की कमाई से काफी अधिक है। वोंग ने कहा है कि वह अपने कार्यकाल के दौरान सैलरी में हुई पूरी बढ़ोतरी को अच्छे कामों के लिए दान करेंगे। Read more

September 9, 2026

ईस्ट जोन ने दूसरी पारी में गंवाया दूसरा विकेट, वैभव सूर्यवंशी 8 रन बनाकर हुए आउट; यहां देखें लाइव स्कोर - India TV Hindi

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में भारतीय घरेलू सत्र का प्रतिष्ठित टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला ईस्ट जोन और साउथ जोन की टीम के बीच में खेला जा रहा है। इस खिताबी मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर ईस्ट जोन की स्थिति काफी मजबूत थी, जिसमें उनके पहली पारी के 708 रनों के स्कोर के मुकाबले साउथ जोन की टीम ने अपनी पहली पारी में 242 रनों के स्कोर तक 6 विकेट गंवा दिए थे। वहीं चौथे दिन पहले सेशन के खेल खत्म होने पर साउथ जोन की टीम अपनी पहली पारी में 336 रन बनाकर सिमट गई, जिसमें उनके कप्तान तिलक वर्मा 99 रन बनाकर पवेलियन लौटे। ईस्ट जोन को पहली पारी के आधार पर कुल 372 रनों की बड़ी बढ़त हासिल हुई है तो वहीं उनकी तरफ से गेंदबाजी में मुकेश कुमार ने सबसे ज्यादा तीन विकेट हासिल किए तो वहीं मोहम्मद शमी, शिखर मोहन, मोहम्मद कुनैन कुरैशी ने 2-2 विकेट हासिल किए। Read more

September 9, 2026

कौन हैं Gen Z कार्ड खेलने वाली अर्शिफा खान? बिग बॉस 20 में तेवर दिखाने वाली की जानें नेटवर्थ और पढ़ाई लिखाई

Updated: Wed, 9 Sep 2026 08:34 AM (IST) अर्शिफा खान, फोटो- इंस्टाग्राम Arishfa Khan: बिग बॉस 20 में अपने बेबाक अंदाज और Gen Z स्टाइल को लेकर सुर्खियों में आईं अर्शिफा खान अब तक कई कंटेस्टेंट्स से भिड़ चुकी हैं. वह सभी को कह रही हैं कि मुझे बच्चा मत कहो. जानें 23 साल की अर्शिफा की नेटवर्थ, पढ़ाई.Arishfa Khan: बिग बॉस 20 का आगाज होते ही घर में ड्रामा शुरू हो चुका है और इस बार डिजिटल दुनिया से आईं अर्शिफा खान भी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. महज 23 साल की उम्र में उनके पास एक्टिंग से लेकर सोशल मीडिया तक का लंबा एक्सपीरियंस है. सलमान खान ने भी कहा था कि मुझे भी ये सब सिखाना.शो में उनके बेबाक अंदाज और सामने वाले को सीधे जवाब देने वाले तेवर को जहां सोशल मीडिया पर कुछ फैंस पसंद कर रहे हैं, तो कुछ उनपर Genz कार्ड खेलने का आरोप लगा रहे हैं. Read more

September 8, 2026

पंजाब में सफाई अभियान 2.0 की बढ़ी समयसीमा, 12 सितंबर तक चलेगा अभियान

पंजाब में शहरी स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए चलाए जा रहे 'सफाई अभियान 2.0' की अवधि बढ़ा दी गई है. स्थानीय निकाय मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने मंगलवार को घोषणा की कि नागरिकों की बढ़ती भागीदारी और बड़ी संख्या में शिकायतों के निपटारे को देखते हुए अब यह अभियान 12 सितंबर तक जारी रहेगा. सरकार ने इसके साथ ही राज्य के सभी 166 शहरी स्थानीय निकायों में चार विशेष 'मेगा शनिवार सफाई अभियान' आयोजित करने का भी फैसला किया है. Read more