मुरैना जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ पुलिस ने 7 सितंबर को विशेष अभियान चलाया। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दबिश देकर पुलिस ने 25 प्रकरण दर्ज किए और 25 आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में 287 लीटर अवैध देशी-विदेशी
.
पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थ और शराब के कारोबार में लिप्त लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है।
15 थाना क्षेत्रों में दर्ज हुए मामले
पुलिस के अनुसार 7 सितंबर को चिन्हौंनी थाना क्षेत्र में 4, कोतवाली में 2, सिविल लाइन में 2, बामौर में 2, पहाड़गढ़ में 2 और अंबाह में 2 प्रकरण दर्ज किए गए। इसके अलावा बागचीनी, माता बसैया, रिठौरा, दिमनी, पोरसा, सुमावली, देवगढ़, जौरा और टेंटरा थाना क्षेत्रों में एक-एक प्रकरण दर्ज हुआ।
इन मामलों में 251 लीटर देशी और 36 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई। इसकी कीमत करीब 1 लाख 45 हजार 510 रुपए बताई गई है।
शराब तस्करी में इस्तेमाल बोलेरो जब्त
पुलिस ने अवैध शराब के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही बोलेरो वाहन क्रमांक MP06 CA 0577 भी जब्त की। वाहन की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपए है। शराब और वाहन को मिलाकर जब्त मशरूका की कुल कीमत करीब 4 लाख 45 हजार 510 रुपए है।
सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
5 आदतन अपराधियों का बाउंड ओवर
अवैध शराब के मामलों में पहले से लिप्त आदतन अपराधियों के खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। अभियान के तहत 7 सितंबर को 5 आदतन अपराधियों का बाउंड ओवर कराया गया।
पुलिस के अनुसार इसका उद्देश्य अवैध शराब से जुड़ी गतिविधियों की दोबारा होने वाली घटनाओं पर रोक लगाना है।
प्रमुख मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में चेकिंग
पुलिस टीम अवैध शराब का निर्माण, परिवहन और बिक्री करने वाले संभावित लोगों की गतिविधियों पर नजर रख रही है। जिले के प्रमुख मार्गों, संवेदनशील क्षेत्रों और अवैध शराब की संभावना वाले स्थानों पर लगातार चेकिंग और पेट्रोलिंग की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा ने कहा है कि जिले में अवैध शराब का कारोबार किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ लगातार प्रभावी और कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। अभियान आगे भी जारी रहेगा।


आरोपियों के पास से 251 लीटर देशी और 36 लीटर विदेशी शराब मिली।