Aaj Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर में पिछले दो दिनों से मौसम साफ है. आज भी राजधानी और उसके आसपास के इलाकों में चटक धूप निकली हुई है. हालांकि देश के कई राज्यों में अभी भी भारी बारिश लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है. इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से देश के कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी बुधवार (9 सितंबर) को यूपी-बिहार के अलावा राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत कम से कम 16 राज्यों में भारी बारिश होने की आशंका है. जिसके लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. ऐसे में आईएमडी ने लोगों को चेतावनी दी है कि वे खराब मौसम में बाहर न जाएं.
पहाड़ों पर मंडरा रहा भूस्खलन का खतरा
इसके साथ ही पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के साथ भूस्खलन का खतरा मंडरा रहा है. जबकि आंधी-तूफान के दौरान पेड़ों के टूटने और बिजली के खंभों के उखड़ने का भी खतरा मंडरा रहा है. मौसम विभाग आंधी-तूफान के बीच समंदर में ऊंची लहरें उठने की भी चेतावनी दी है.
जिसके चलते मछुआरों को मौसम खराब होने के दौरान समंदर में न जाने की सलाह दी गई है. बता दें कि मौसम में खराबी की वजह कम दबाव का क्षेत्र बनने की मानी जा रही है. मौसम विभाग के मुताबिक, कई राज्यों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बन रहा है. जिससे कई स्थानों पर बारिश होने की आशंका है.
इन राज्यों में आज हो सकती है भारी बारिश
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, बुधवार को देश के 16 राज्यों में भारी बारिश हो सकती है. जिसके लिए विभाग ने अलर्ट जारी किया है. इस दौरान उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तेलंगाना और महाराष्ट्र के साथ-साथ राजधानी दिल्ली में भी बारिश होने का अनुमान है. इस दौरान कुछ स्थानों पर 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं.
दिल्ली में कैसा रहेगा आज मौसम का हाल?
मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में आज यानी बुधवार को बारिश के साथ आंधी आने की आशंका है. जिसके लिए आईएमडी ने चेतावनी जारी की है. इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. जबकि दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
यूपी और बिहार में आज कैसे रहेगा मौसम?
वहीं उत्तर प्रदेश के भी कई जिलों में आज भारी बारिश का अनुमान है. मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को गौतम बुद्ध नगर, प्रयागराज, कानपुर, मिर्जापुर, शाहजहांपुर, देवरिया, अंबेडकर नगर, मेरठ, मथुरा, अलीगढ़, बलरामपुर, कानपुर, वाराणसी, बहराइच, सोनभद्र, रामपुर और गोरखपुर में भारी बारिश की आशंका है. इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं. वहीं बिहार के पटना, भोजपुर, बक्सर, वैशाली, गया, अररिया, दरभंगा, समस्तीपुर, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर, सीवान, मधुबनी, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण में भारी बारिश की आशंका है. जबकि कई इलाकों में 55 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है.
देश के अन्य राज्यों में भी भारी बारिश की आशंका
उधर राजस्थान के जयपुर, कोटा, बीकानेर, उदयपुर, टोंक, चित्तौड़गढ़, बूंदी, भीलवाड़ा, अजमेर, भरतपुर और सवाई माधोपुर में भारी बारिश का अनुमान है. जबकि इस दौरान 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं. उधर मध्य प्रदेश के उज्जैन, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम, देवास, श्योपुर, नरसिंहपुर, विदिशा, भोपाल, इंदौर, मुरैना, खांडवा, अशोक नगर, उमरिया, नीमच और कटनी में भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट है.
ये भी पढ़ें: शाम होते ही दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया आरेंज और येलो अलर्ट
वहीं पहाड़ी राज्य उत्तराखंड के भी कई जिलों में आज भारी बारिश की आशंका है. इस दौरान नैनीताल, हरिद्वार, ऋषिकेश, बागेश्वर, अल्मोड़ा और चमोली के साथ देहरादून में भारी बारिश की आशंका है. जबकि 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं. वहीं हिमाचल प्रदेश के चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, सोलन, बिलासपुर और किन्नौर में भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है.
ये भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में झमाझम बारिश; IMD ने जारी किया येलो अलर्ट