September 11, 2026
BRICS नेताओं की शाही सवारी: Xi Jinping की Hongqi से Putin की Aurus तक, जानें किस नेता की कार कितनी खास
BRICS leaders luxury cars: BRICS समिट में विश्व नेताओं की कारें सुरक्षा का प्रतीक हैं। शी जिनपिंग की Hongqi N701, पुतिन की Aurus Senat और मोदी की BMW 7 Series जैसी गाड़ियां बुलेटप्रूफ और बम धमाकों से सुरक्षित हैं। इन कारों में लग्जरी से ज्यादा सुरक्षा पर जोर होता है।नई दिल्लीः जब दुनिया के बड़े नेताओं की मुलाकात होती है तो उनकी सुरक्षा के साथ-साथ उनकी कारें भी सुर्खियों में आ जाती हैं। 12-13 सितंबर 2026 को नई दिल्ली में BRICS Summit हो रहा है। इसमें चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समेत कई बड़े नेता शामिल हो रहे हैं। कुछ नेता अपनी armored convoy vehicles के साथ भारत पहुंचे। इन नेताओं की गाड़ियां आम लग्जरी कारों से एकदम अलग होती हैं। इनमें सबसे बड़ा फोकस सिक्यूरिटी, बुलेटप्रूफ बॉडी, रन-फ्लैट टायर, कम्युनिकेशन सिस्टम और इमरजेंसी सिक्यूरिटी पर होता है। जाइए जानते हैं BRICS में शामिल 11 देश के दिग्गजों के पास कौन-कौन सी शाही सवारी है…
Read more