BRICS leaders luxury cars: BRICS समिट में विश्व नेताओं की कारें सुरक्षा का प्रतीक हैं। शी जिनपिंग की Hongqi N701, पुतिन की Aurus Senat और मोदी की BMW 7 Series जैसी गाड़ियां बुलेटप्रूफ और बम धमाकों से सुरक्षित हैं। इन कारों में लग्जरी से ज्यादा सुरक्षा पर जोर होता है।
नई दिल्लीः जब दुनिया के बड़े नेताओं की मुलाकात होती है तो उनकी सुरक्षा के साथ-साथ उनकी कारें भी सुर्खियों में आ जाती हैं। 12-13 सितंबर 2026 को नई दिल्ली में BRICS Summit हो रहा है। इसमें चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समेत कई बड़े नेता शामिल हो रहे हैं। कुछ नेता अपनी armored convoy vehicles के साथ भारत पहुंचे। इन नेताओं की गाड़ियां आम लग्जरी कारों से एकदम अलग होती हैं। इनमें सबसे बड़ा फोकस सिक्यूरिटी, बुलेटप्रूफ बॉडी, रन-फ्लैट टायर, कम्युनिकेशन सिस्टम और इमरजेंसी सिक्यूरिटी पर होता है। जाइए जानते हैं BRICS में शामिल 11 देश के दिग्गजों के पास कौन-कौन सी शाही सवारी है…
1. चीन-शी जिनपिंग: Hongqi N701
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की सबसे फेमस कार Hongqi N701 है। Hongqi का मतलब 'Red Flag' यानी लाल झंडा है। यह चीन की सरकारी पहचान से जुड़ा ब्रांड है। N701 को पहली बार 2022 में Xi Jinping के Hong Kong दौरे के दौरान देखा गया था।
Hongqi N701 के फीचर्स
- लंबी और चौड़ी presidential limousine
- हाई सिक्यूरिटी और बुलेटप्रूफ बॉडी
- खास तौर पर सरकारी इस्तेमाल के लिए तैयार
- लंबे rear cabin में ज्यादा स्पेस
- लिमिटेड प्रोडक्शन
- रिपोर्ट के मुताबिक कीमत- करीब $700,000-$1.5 million, करीब ₹6.7-14.3 करोड़। फीचर्स बढ़ने के साथ गाड़ियों के दाम भी बढ़ जाते हैं।
ये भी पढ़ें - BRICS क्या है? ब्रिक्स में कौन-कौन से देश हैं? जानें 2009 से 2026 तक की पूरी कहानी
2. रूस-व्लादिमीर पुतिन: Aurus Senat
पुतिन की कारों में सबसे खास नाम Aurus Senat Limousine का है। Putin ने 2018 में इसकी सवारी स्टार्ट की थी।
Aurus Senat के फीचर्स
- 4.4 लीटर V8 इंजन
- ऑल-व्हील ड्राइव
- 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स
- हैवी आर्मर और बुलेटप्रूफ सिक्यूरिटी
- बम धमाके से सुरक्षा के लिए खास सिक्यूरिटी फीचर्स
- राष्ट्रपति के लिए स्पेशल communication और life-support सिस्टम
Aurus Senat की कीमतः रिपोर्ट के मुताबिक - करीब $500,000+ यानी ₹4.8 करोड़+ । फीचर्स बढ़ने के साथ गाड़ियों के दाम भी बढ़ते हैं।
3. भारत-नरेंद्र मोदी: BMW 7 Series Protection
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा वाली कारों में armored BMW 7 Series, Range Rover Sentinel और armored Toyota Land Cruiser जैसी गाड़ियां शामिल हैं। BMW 7 Protection खास तौर पर हाई-सिक्योरिटी लोगों के लिए बनाई गई है।
BMW 7 Series के फीचर्स
- बेहद मजबूत armored passenger cell
- ballistic और blast protection
- run-flat PAX tyres
- emergency exit सिस्टम
- बाहर से नॉर्मल BMW 7 Series जैसा लुक
- अंदर काफी luxury और कंफर्टेबल
- अनुमानित कीमत - $400,000-$600,000 यानी ₹3.8-5.7 करोड़। फीचर्स बढ़ने के साथ गाड़ियों के दाम भी बढ़ते हैं।
4. दक्षिण अफ्रीका-Cyril Ramaphosa: BMW 7 Series Protection
दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति Cyril Ramaphosa की गाड़ियों में armored BMW 7 Series इस्तेमाल होती है। कुछ मौकों पर Mercedes-Benz S-Class भी इस्तेमाल की जाती है।
कार के फीचर्स
- ballistic protection
- blast protection
- armored passenger cell
- run-flat tyres
- luxury rear cabin
- रिपोर्ट के मुताबिक अनुमानित कीमत: $400,000-$600,000 यानी ₹3.8-5.7 करोड़। फीचर्स के मुताबिक दाम भी बढ़ते हैं।
5. इंडोनेशिया-प्रबोवो सुबियांतो: Maung MV3 Garuda Limousine
यह BRICS की सबसे दिलचस्प presidential cars में से एक है क्योंकि यह किसी विदेशी luxury brand की बजाय इंडोनेशिया की अपनी defense company PT Pindad ने बनाई है। राष्ट्रपति Prabowo Subianto 2024 से Maung Garuda का यूज करते हैं। इसे विदेश दौरे पर भी ले जाया गया है। 2026 में इसे Airbus A400M के जरिए Cebu तक पहुंचाया गया था।
Maung MV3 Garuda Limousine के फीचर्स
- Indonesian-made presidential vehicle
- bulletproof सिक्यूरिटी
- military-grade platform
- presidential limousine design
- 70% components स्वदेशी है।
- कीमत की जानकारी नहीं है।
ये भी पढ़ें - BRICS Summit 2026: आखिर दिल्ली छोड़ नोएडा एयरपोर्ट पर क्यों उतरे 3 रूसी विमान?
6. UAE-शेख मोहम्मद बिन जायद: Mercedes-Benz S600 Pullman Guard
UAE के राष्ट्रपति Sheikh Mohamed bin Zayed Al Nahyan के काफिले में armored Mercedes-Benz S600 Guard/Pullman जैसी VIP गाड़ियां हैं। 2022 में इंडिया विजिट के दौरान भी उन्हें S600 Pullman Guard में देखा गया था।
Mercedes-Benz S600 Pullman Guard के फीचर्स
- करीब 6.3 मीटर लंबी limousine
- बेहद लंबा wheelbase
- 4 passengers के लिए खास rear cabin
- हैवी armor
- VR6/VR7 लेबल की सिक्यूरिटी से जुड़ा specification
- गोली और धमाके से सिक्यूरिटी
- अनुमानित कीमत: करीब $1 million यानी ₹9.5 करोड़ तक (फीचर्स के मुताबिक कीमत भी बढ़ जाती है।)
7. सऊदी अरब-राजा सलमान: Mercedes-Benz S600
सऊदी शाही परिवार लंबे समय से armored Mercedes limousines का इस्तेमाल करता रहा है। King Salman की 2017 Indonesia यात्रा में दो Mercedes-Benz S600 limousines भी साथ लाई गई थीं।
Mercedes-Benz S600 के फीचर्स
- armored luxury limousine
- लंबा rear cabin
- हाई-सिक्योरिटी glass
- VIP comfort पर खास फोकस
- अनुमानित कीमत: करीब $200,000-$500,000, यानी ₹1.9-4.8 करोड़
8. मिस्र-अब्देल फतह अल-सिसी: Mercedes-Maybach S600 Guard
Egyptian President Abdel Fattah el-Sisi की सिक्यूरिटी अरेंजमेंट में Mercedes की high-security limousine ने सुर्खियां बटोरी थीं।
Mercedes-Maybach S600 Guard के फीचर्स
- हैवी armor
- bullet-resistant glass
- run-flat tyres
- blast protection
- high-security cabin
- luxury rear seating
- अनुमानित कीमत: करीब $1 million+ यानी ₹9.5 करोड़+। (नोट - presidential modification की वजह से इसकी कीमत और बढ़ सकती है।)
9. ईरान-मसूद पेजेशकियन: BMW 5 Series/Toyota Cressida
ईरान का मामला बाकी BRICS देशों से अलग है। राष्ट्रपति Masoud Pezeshkian से जुड़ी official-state-car listings में BMW 5 Series और Toyota Cressida जैसे मॉडल दर्ज हैं।
BMW 5 Series/Toyota Cressida के फीचर्स
- luxury sedan ऑप्शन
- आसानी से उपलब्ध और maintainable platform
- सरकारी fleet में अलग-अलग मॉडल
- कीमत: BMW 5 Series के सामान्य मॉडल के हिसाब से करीब $60,000-$100,000 यानी ₹57 लाख-₹95 लाख, लेकिन Presidential/security modification की वजह से इसका रेट बढ़ सकता है।
10. इथियोपिया-अबीय अहमद: Toyota Land Cruiser J200
Ethiopian Prime Minister Abiy Ahmed के लिए armored Toyota Land Cruiser J200 का यूज होता है।
Toyota Land Cruiser J200 के फीचर्स
- स्ट्रॉन्ग 4x4 platform
- खराब सड़कों पर बेहतर कैपेसिटी
- high-ground clearance
- armored configuration
- अनुमानित कीमत: करीब $90,000-$150,000 यानी ₹86 लाख-₹1.43 करोड़। security modification की वजह से इसका रेट बढ़ सकता है।
11. ब्राजील-लूला: Ford Fusion Hybrid और ceremonial Rolls-Royce
Brazil के राष्ट्रपति Luiz Inácio Lula da Silva के मामले में 2 अलग तरह की कारें खास हैं। सरकारी दौरों पर armored Ford Fusion Hybrid का यूज होता है, जबकि खास ceremonial occasions पर 1952 की Rolls-Royce Silver Wraith यूज होती है।
Ford Fusion Hybrid के फीचर्स
- Hybrid powertrain
- आरामदायक sedan
- armored presidential configuration
- daily official travel
Rolls-Royce के फीचर्स
- 1952 का ऐतिहासिक मॉडल
- Independence Day और inauguration जैसे खास मौकों पर यूज
- सिर्फ ceremonial महत्व
- अनुमानित कीमत: Presidential armored version का रेट सार्वजनिक नहीं है। Rolls-Royce Silver Wraith की कीमत का भी खुलासा नहीं हुआ है।
Luxury से ज्यादा Security फीचर्स पर होता है ज्यादा फोकस
राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री की कार असल में चलता-फिरता सुरक्षा कवच होती है। Xi की Hongqi N701 में प्राइवेसी सबसे बड़ा पार्ट है। Putin की Aurus Senat रूस की होममेड automotive पावर दिखाती है। Modi और Ramaphosa की BMW Protection सिक्यूरिटी और luxury को कनेक्ट करती है। Prabowo की Maung Garuda अपने देश की defense manufacturing को दिखाती है। UAE और Saudi Arabia में Mercedes की लॉन्ग armored limousines शाही सिक्यूरिटी की जरूरत पूरी करती हैं।
इन कारों की कीमत का बड़ा हिस्सा सिर्फ इंजन या leather seats का नहीं होता। Armor, bulletproof glass, special tyres, communication equipment, emergency systems और security modifications कीमत को कई गुना बढ़ा देते हैं।