September 11, 2026

परिजनों ने CM को दी CCTV-DVR गायब होने की शिकायत: स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में छात्र की मौत केस; क्राइम ब्रांच से जांच की मांग - Sonipat News

सोनीपत3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
सोनीपत के राई स्थित स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी ऑफ हरियाणा के स्विमिंग पूल में 21 मई को हुई स्टूडेंट निशांत गौतम की संदिग्ध मौत के मामले में परिवार ने अब हरियाणा के सीएम से हस्तक्षेप की मांग की है - Dainik Bhaskar

सोनीपत के राई स्थित स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी ऑफ हरियाणा के स्विमिंग पूल में 21 मई को हुई स्टूडेंट निशांत गौतम की संदिग्ध मौत के मामले में परिवार ने अब हरियाणा के सीएम से हस्तक्षेप की मांग की है

सोनीपत जिले के राई स्थित स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी ऑफ हरियाणा के स्विमिंग पूल में 21 मई को हुई स्टूडेंट निशांत गौतम की संदिग्ध मौत के मामले में परिवार ने अब हरियाणा के सीएम से हस्तक्षेप की मांग की है। परिवार ने सीएम सैनी से मुलाकात कर जांच को स्थानीय पुलिस से बदलकर हरियाणा पुलिस की क्राइम ब्रांच को सौंपने की मांग की है।

परिवार का कहना है कि निशांत की मौत को हादसा मानकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है, जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोट और दिमाग में रक्तस्राव जैसी अहम बातें सामने आई हैं। परिवार ने CCTV-DVR के गायब होने और फोरेंसिक जांच की रिपोर्ट आने से पहले ही पुलिस की स्पेशल इंक्वायरी टीम द्वारा मौत को प्रथम दृष्टया हादसा बताए जाने पर भी सवाल उठाए हैं।

परिवार ने मुख्यमंत्री कार्यालय से निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच के लिए मामले को क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर करने का आग्रह किया है। बताया गया है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मामले में आश्वासन देते हुए तुरंत प्रभाव से कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

सीएम से मुलाकात कर जांच हरियाणा क्राइम ब्रांच से करवाने की मांग की

सीएम से मुलाकात कर जांच हरियाणा क्राइम ब्रांच से करवाने की मांग की

28 दिन बाद दर्ज हुई FIR पर उठाए सवाल

परिवार ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान बतायाा कि निशांत की मौत 21 मई 2026 को हुई थी, जबकि इस मामले में FIR पुलिस थाना राई में 18 जून 2026 को दर्ज की गई। परिवार ने कहा कि मौत के 28 दिन बाद FIR दर्ज होने के कारण इस दौरान कई महत्वपूर्ण और समय के साथ नष्ट या गायब हो सकने वाले साक्ष्य प्रभावित हो सकते हैं।

परिवार ने जांच को क्राइम ब्रांच को सौंपने की मांग के पीछे इसे भी एक प्रमुख कारण बताया है।

पोस्टमार्टम में सिर पर चोट और ब्रेन हैमरेज

परिवार के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर 6.5 सेमी x 6 सेमी का सबगेलियल हेमेटोमा मिला है। इसके अलावा दिमाग के फ्रंटल लोब के ऊपर सब-अरैक्नॉयड हेमरेज भी दर्ज किया गया है। परिवार का कहना है कि ये चोटें मौत की परिस्थितियों को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती हैं।

पत्र में बताया गया कि मौत का कारण अभी निर्णायक रूप से तय नहीं हुआ है और FSL, डायटम टेस्ट व हिस्टोपैथोलॉजी की रिपोर्ट लंबित है।

स्टूडेंट निशांत गौतम की स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी ऑफ हरियाणा के स्विमिंग पूल में 21 मई को मौत हुई थी और परिवार मामले में न्याय की मांग कर रहा है-फाइल

स्टूडेंट निशांत गौतम की स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी ऑफ हरियाणा के स्विमिंग पूल में 21 मई को मौत हुई थी और परिवार मामले में न्याय की मांग कर रहा है-फाइल

फोरेंसिक रिपोर्ट से पहले हादसा मानने पर आपत्ति

परिवार ने आरोप लगाया कि जांच अभी FSL और अन्य फोरेंसिक रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रही है, इसके बावजूद जांच को दुर्घटनावश मौत की दिशा में आगे बढ़ाया गया। परिवार ने कहा कि पुलिस की ओर से गठित स्पेशल इंक्ववारी टीम Special Enquiry Team ने भी फोरेंसिक रिपोर्ट आने से पहले मौत को प्रथम दृष्टया हादसा माना है।

परिवार ने इसे जांच की दिशा को लेकर चिंता का विषय बताते हुए स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने की मांग की है।

यूनिवर्सिटी का CCTV DVR भी गायब

परिवार ने सीएम को दिए गए शिकायत पत्र में यूनिवर्सिटी परिसर के CCTV DVR के गायब होने का मुद्दा भी उठाया है। परिवार का कहना है कि यह DVR उस रात की घटनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करा सकता था, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया है। परिवार ने CCTV फुटेज से जुड़े इस पहलू की भी गहन जांच की मांग की है।

क्राइम ब्रांच से जांच की मांग

परिवार ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि मामले की जांच पुलिस थाना राई की स्थानीय पुलिस से बदलकर हरियाणा पुलिस की क्राइम ब्रांच को सौंपने के निर्देश दिए जाएं। परिवार का कहना है कि स्थानीय स्तर से अलग जांच होने पर मामले की सभी परिस्थितियों की निष्पक्ष और स्वतंत्र तरीके से जांच हो सकेगी।

परिवार ने कहा कि उसका उद्देश्य किसी पुलिस अधिकारी की नीयत या ईमानदारी पर सवाल उठाना नहीं, बल्कि निशांत की मौत के पीछे की पूरी सच्चाई सामने लाना है।

मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार

परिवार ने कहा कि वह अपने बेटे और भाई निशांत की मौत की वास्तविक वजह जानना चाहता है। परिवार ने मुख्यमंत्री कार्यालय पर भरोसा जताते हुए मामले में हस्तक्षेप कर निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने की अपील की है। पत्र में कहा गया है कि परिवार को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप से जांच की दिशा स्पष्ट होगी और निशांत की मौत से जुड़े सभी सवालों के जवाब सामने आएंगे

.

खबरें और भी हैं...

  • 'प्रोफेसर टच करके पूछता रसियन अच्छी है या दूसरी': सोनीपत सरकारी यूनिवर्सिटी की छात्राएं बोलीं- इस सेक्सुअल हैरेसमेंट से तंग आ चुकी; आज से प्रोटेस्ट

    सोनीपत सरकारी यूनिवर्सिटी की छात्राएं बोलीं- इस सेक्सुअल हैरेसमेंट से तंग आ चुकी; आज से प्रोटेस्ट|सोनीपत,Sonipat - Dainik Bhaskar1:25
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • एनकाउंटर में पकड़े बदमाश की ACP ने थपथपाई गाल: बोले-ये तो मनजीत का भाई; सोनीपत पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस पर फायरिंग के बाद दबोचा

    बोले-ये तो मनजीत का भाई; सोनीपत पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस पर फायरिंग के बाद दबोचा|सोनीपत,Sonipat - Dainik Bhaskar0:39
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • सोनीपत में भतीजे को बचाने आए चाचा की हत्या: सिर में लगी थी गंभीर चोट; 2 पक्षों में हुई थी कहासुनी

    सिर में लगी थी गंभीर चोट; 2 पक्षों में हुई थी कहासुनी|सोनीपत,Sonipat - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • सोनीपत DCRUST के केमिकल ब्लॉक के लेंटर का हिस्सा गिरा: कर्मचारी यूनियन ने यूनिवर्सिटी प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार; बोले-4 माह बाद भी मरम्मत नहीं

    कर्मचारी यूनियन ने यूनिवर्सिटी प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार; बोले-4 माह बाद भी मरम्मत नहीं|सोनीपत,Sonipat - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर