September 11, 2026

Bigg Boss 20: बिग बॉस में 20 सालों का जश्न, सिद्धार्थ शुक्ला की जर्नी ने घरवालों को किया इमोशनल

Bigg Boss 20: सलमान खान (Salman Khan) का रियलिटी शो ‘Bigg Boss 20’ शुरू होते ही सुर्खियों में बना हुआ है। शो में जहां कंटेस्टेंट्स (Contestants) के बीच रोजाना बहस और नोकझोंक (Arguments and Bickering) देखने को मिल रही है, वहीं लेटेस्ट एपिसोड (Latest Episode) में माहौल थोड़ा अलग नजर आया। इस एपिसोड में बिग बॉस (Bigg Boss New Episode) के 20 साल पूरे होने का जश्न मनाया गया और कंटेस्टेंट्स (Contestants) को शो के अब तक के सफर की खास झलक दिखाई गई।

गार्डन एरिया (Garden Area) में बैठे ‘बिग बॉस 20’ (Bigg Boss 20) के कंटेस्टेंट्स ने सीजन (Contestants Season) 1 से लेकर सीजन 19 तक के कई यादगार पलों को स्क्रीन पर देखा। पुराने कंटेस्टेंट्स के अंदाज, चर्चित डायलॉग्स  (Famous Dialogues) और शो के यादगार मोमेंट्स  (Memorable Moments) ने घरवालों को कभी हंसाया तो कभी पुरानी यादों में ले गए।

स्क्रीन पर दिखी बिग बॉस की पुरानी यादें

बिग बॉस ने सभी कंटेस्टेंट्स को गार्डन एरिया में बैठने के लिए कहा। इसके बाद वहां लगी बड़ी स्क्रीन पर शो के 20 साल के सफर की झलक दिखाई गई। वीडियो में पहले सीजन से लेकर 19वें सीजन तक के कई चर्चित कंटेस्टेंट्स और उनके यादगार पल शामिल थे। इस दौरान डॉली बिंद्रा का मशहूर डायलॉग ‘बाप पर जाने का नहीं’ एक बार फिर सुनाई दिया। वहीं गौतम गुलाटी का बेबाक अंदाज भी वीडियो में देखने को मिला। पुराने सीजन्स के इन पलों को देखकर ‘बिग बॉस 20’ के कंटेस्टेंट्स के चेहरे पर मुस्कान आ गई और उन्हें शो के पुराने दौर की यादें ताजा हो गईं।

सिद्धार्थ शुक्ला की जर्नी ने भावुक किया

हालांकि इस पूरे सेलिब्रेशन का सबसे भावुक पल तब आया, जब स्क्रीन पर दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की बिग बॉस जर्नी दिखाई गई। सिद्धार्थ ने ‘बिग बॉस 13’ में अपनी मौजूदगी से दर्शकों के बीच खास जगह बनाई थी। वीडियो में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की यादगार बॉन्डिंग की झलक भी दिखाई गई। स्क्रीन पर सिद्धार्थ को देखकर घर का माहौल भावुक हो गया और कई कंटेस्टेंट्स की आंखें नम नजर आईं। ‘बिग बॉस 13’ के इन पलों ने एक बार फिर दर्शकों और शो के फैंस की पुरानी यादें ताजा कर दीं।

ये भी पढ़ें: Breaking News Live Update 11 September: दिल्ली में BRICS का पावर शो, मेहमानों के स्वागत में PM मोदी का खास संदेश, सुरक्षा के कड़े इंतजाम 

सोशल मीडिया पर भी छाया सेलिब्रेशन

बिग बॉस के 20 साल पूरे होने का यह सेलिब्रेशन सोशल मीडिया पर भी चर्चा में है। फैंस को पुराने सीजन्स के कंटेस्टेंट्स और उनके यादगार पलों की झलक काफी पसंद आ रही है। इस वीडियो ने न सिर्फ ‘बिग बॉस 20’ के घरवालों को भावुक किया, बल्कि शो देखने वाले दर्शकों को भी बीते 19 सीजन्स की याद दिला दी। ‘बिग बॉस 20’ को शुरू हुए अभी कुछ ही दिन हुए हैं, लेकिन शो को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है। अब देखना होगा कि इस सीजन में कौन से नए पल आने वाले समय में बिग बॉस के इतिहास के यादगार मोमेंट्स में शामिल होते हैं। 

ये भी पढ़ें: BRICS Summit 2026: दिल्ली में BRICS का पावर शो, पुरी की रेत कला से विदेशी मेहमानों का स्वागत, दिल्ली में भारत मंडपम की सुरक्षा कड़ी

लेखक