मुंबई: ‘बाहुबली’ और ‘आरआरआर’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के निर्देशक एसएस राजामौली अपनी अगली फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर चर्चा में हैं। राजामौली के मुताबिक, यह फिल्म कहानी और निर्माण के लिहाज से उनकी पिछली फिल्म ‘आरआरआर’ से पांच से छह गुना बड़ा प्रोजेक्ट है। खास बात यह है कि इतने बड़े स्तर पर फिल्म बनाए जाने के बावजूद इसकी शूटिंग पिछली फिल्म की तुलना में 40 दिन कम समय में पूरी कर ली गई। निर्देशक ने इसका श्रेय बेहतर योजना, विस्तृत तैयारी और शूटिंग से पहले किए गए काम को दिया है। राजामौली ने ब्राजील में आयोजित 50वें साओ पाउलो अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के दौरान बातचीत में फिल्म के निर्माण से जुड़े अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि किसी फिल्म का आकार बड़ा होने का मतलब यह नहीं है कि उसे पूरा करने में अनिवार्य रूप से अधिक समय लगेगा। अगर कहानी, दृश्यों और शूटिंग की योजना पहले से तैयार हो, तो बड़े प्रोजेक्ट को भी तय समय में पूरा किया जा सकता है।
Read more