September 15, 2026

यूपी: विदेशों में छाया आगरा का जूता, चार महीने में 1,613 करोड़ का निर्यात; चमड़े के जूतों का नहीं है कोई तोड़

ताजनगरी के जूता निर्यात उद्योग ने चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही अप्रैल-जुलाई में मजबूत बढ़त हासिल की है। काउंसिल फॉर लेदर एक्सपोर्ट्स की रिपोर्ट के अनुसार आगरा के निर्यातकों का कुल निर्यात 8.07 प्रतिशत बढ़कर 1,613.53 करोड़ रुपये (16,135.31 मिलियन रुपये) पहुंच गया, जो बीते वर्ष की समान अवधि में 1,492.98 करोड़ रुपये था। इस तेजी का मुख्य आधार लेदर फुटवियर की अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती मांग है। Read more

September 15, 2026

NDA के 3 सहयोगी दलों ने UCC का समर्थन किया: बिहार में JDU का विरोध; शाह बोले थे- 2029 तक 21 राज्यों में UCC लागू होगा

36 मिनट पहले कॉपी लिंकउत्तराखंड में जनवरी 2025 से UCC लागू है। वहीं, गुजरात, असम और मध्य प्रदेश में इसे लागू करने का प्रस्ताव विधानसभा से पारित हो चुका है। ( फाइल फोटो) Read more

September 15, 2026

ACC Chairman Mohsin Naqvi: ट्रॉफी विवाद के बीच मोहसिन नकवी के भविष्य पर सवाल, अप्रैल 2027 में खत्म होगा कार्यकाल

एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के चेयरमैन मोहसिन नकवी एक बार फिर चर्चा में हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख नकवी के कार्यकाल को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। दरअसल, भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के ट्रॉफी प्रेजेंटेशन से जुड़े घटनाक्रम के बाद यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या उन्हें एसीसी चेयरमैन के पद पर आगे भी मौका मिलेगा। हालिया ट्रॉफी प्रेजेंटेशन में श्रीलंका को हराकर चैंपियन बनी भारतीय महिला टीम ने भी मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं ली। इससे पहले भारतीय पुरुष टीम भी उनके हाथों ट्रॉफी लेने से इनकार कर चुकी है। इन घटनाओं के बाद नकवी के एसीसी में भविष्य को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। Read more

September 15, 2026

पाकिस्तान पर भारी पड़ा भारत का S-400! 314 KM दूर तक किया वार, Op. Sindoor की कार्रवाई पर रक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट - Pratidin Rajdhani

नई दिल्ली: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायुसेना की आक्रामक और रक्षात्मक क्षमता की अहम जानकारी सामने आई है। रक्षा मंत्रालय की Annual Report 2025-26 में पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर किए गए सटीक हमलों के साथ-साथ उसकी एयर डिफेंस प्रणाली और सैन्य ठिकानों के खिलाफ की गई कार्रवाई का भी उल्लेख किया गया है। रिपोर्ट से यह भी पता चलता है कि भारत ने पाकिस्तान की जवाबी कार्रवाई से निपटने के लिए अपनी मजबूत एयर डिफेंस क्षमता का प्रभावी इस्तेमाल किया। Read more

September 14, 2026

उत्तर प्रदेश के अधिवक्ताओं को हर साल पांच लाख तक कैशलेस उपचार की सुविधा: योगी आदित्यनाथ

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के अधिवक्ताओं के लिए पांच लाख रुपये सालाना कैशलेस चिकित्सा सुविधा की घोषणा की है. इसका लाभ हाईकोर्ट और जिला अदालतों में सक्रिय रूप से प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ताओं को मिलेगा. उन्होंने हाईकोर्ट में 10 हजार से अधिक अधिवक्ताओं के लिए बने चैंबर में फर्नीचर और उपकरण उपलब्ध कराने के लिए मुख्य न्यायमूर्ति के माध्यम से आने वाले प्रस्ताव पर सरकार की ओर से पूरा सहयोग देने का भरोसा दिया. साथ ही 400 राज्य विधि अधिकारियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए टैबलेट देने की घोषणा की. Read more

September 14, 2026

'क्या जजों के खिलाफ हर शिकायत वेबसाइट पर डाल दें? जानें लेक्चर में क्या बोले CJI सूर्यकांत

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) सूर्यकांत ने जजों के खिलाफ मिलने वाली शिकायतों के निपटारे की मौजूदा व्यवस्था का बचाव किया है. उन्होंने इस प्रक्रिया को ‘समयबद्ध और मजबूत’ करार दिया. हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने यह भी साफ किया कि न्यायपालिका में सुधार की गुंजाइश हमेशा बनी रहनी चाहिए और कोई भी संस्थान स्थिर या जड़ नहीं हो सकता. सीजेआई सूर्यकांत ‘राम जेठमलानी मेमोरियल लेक्चर’ के दौरान बोल रहे थे. इस कार्यक्रम में वरिष्ठ वकील महेश जेठमलानी और हरीश साल्वे ने न्यायपालिका की जवाबदेही, पारदर्शिता और पूर्व जज यशवंत वर्मा कैश विवाद पर गंभीर सवाल उठाए थे. Read more

September 14, 2026

NDA में कोई खटपट नहीं, गठबंधन पूरी तरह एकजुट: अंबेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बोले बिहार के गन्ना उद्योग मंत्री

GAYA: बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार सोमवार को गया पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक समीक्षा बैठक की। बैठक में लोजपा रामविलास के वरिष्ठ नेता अरविंद कुमार सिंह, दिलीप सिंह समेत कई नेता मौजूद रहे। Read more

September 14, 2026

मोतिहारी में 1000 से ज्यादा मरीजों की मुफ्त जांच: लहसनिया गांव में ढाका यूथ क्लब की पहल, 25 से अधिक विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी सेवाएं - Motihari (East Champaran) News

मोतिहारी के पकड़ीदयाल अनुमंडल के पताही प्रखंड स्थित लहसनिया गांव में ढाका यूथ क्लब की ओर से निःशुल्क मेगा मेडिकल कैंप लगाया गया। . स्थानीय मुखिया अलाउद्दीन शैख के सहयोग से आयोजित शिविर में एक हजार से अधिक मरीजों का मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। Read more

September 14, 2026

UCC को लेकर तेजस्वी का JDU से सवाल, चिराग पासवान से भी मांगा स्पष्ट स्टैंड, बिहार में आई बाढ़ को लेकर मोदी सरकार को घेरा

PATNA: बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उस बयान को लेकर NDA के घटक दलों से अपना रुख स्पष्ट करने की मांग की है, जिसमें उन्होंने कहा है कि भाजपा शासित राज्यों में वर्ष 2029 तक समान नागरिक संहिता (UCC) लागू कर दी जाएगी। Read more