
विधायक मोहम्मद शब्बीर कुरैशी साहब को जिन्ना की शान में कसीदे पढ़ने थे
सोशल मीडिया पर इन दिनों पड़ोसी मुल्क से एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपकी हंसी नहीं रुकेगी. पाकिस्तान के सिंध प्रांत के एक माननीय विधायक साहब मोहम्मद (Pakistani MPA Muhammad Shabbir Qureshi) अली जिन्ना साहब को श्रद्धांजलि (Tribute To Jinnah) देने के लिए खड़े हुए थे. हाथ में था अंग्रेजी का एक भारी-भरकम सरकारी प्रस्ताव, और जुबान थी जो हर दूसरे शब्द पर ब्रेक लगा रही थी. भाई साहब का यह अंदाज देखकर इंटरनेट की जनता लोटपोट होकर एक सुर में कह रही है- इंग्लिश का ऐसा कत्ल तो शायद ही कभी देखा हो.
जब अंग्रेजी बनी पाकिस्तानी विधायक की सबसे बड़ी दुश्मन!
कराची के केमारी से ताल्लुक रखने वाले MPA (मेंबर ऑफ प्रोविंशियल असेंबली) मेंबर मोहम्मद शब्बीर कुरैशी का एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है और मीम्स की बाढ़ आ गई है. हुआ यूं कि विधानसभा सत्र के दौरान कुरैशी साहब को जिन्ना की शान में कसीदे पढ़ने थे. उन्होंने जैसे ही अंग्रेजी में बोलना शुरू किया, फिर जो हुआ वो देखने लायक था. उनकी अंग्रेजी सुनकर बड़े-बड़े प्रोफेसर भी सिर पकड़ लेंगे.
वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे वे एक-एक शब्द को पढ़ने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. हालात ऐसे बन गए कि उन्हें पास बैठे अपने साथी विधायकों से मदद मांगनी पड़ी. बेचारे नेता जी की हालत देखकर ऐसा लग रहा था मानो वे अंग्रेजी नहीं, बल्कि रूसी भाषा का कोई कठिन कोड डिकोड कर रहे हों.
सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़
वीडियो अपलोड होते ही सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई. लोग तरह-तरह के मजेदार कमेंट करने लगे. कई यूजर्स ने मजे लेते हुए कहा कि जिन्ना खुद लंदन के लिंकन इन से पढ़े हुए बड़े बैरिस्टर थे और उनकी अंग्रेजी बहुत शानदार थी. ऊपर से ये सब देखकर जिन्ना भी सोच रहे होंगे कि उर्दू में ही बोल लेता भाई. कुछ लोगों ने सवाल भी उठाया कि जब नेता को अंग्रेजी नहीं आती तो जबरदस्ती अंग्रेजी में भाषण क्यों दिलवाना. कई लोगों ने तो उनके स्टाफ को ही सुना दिया कि कम से कम भाषण से पहले प्रैक्टिस तो करवा लेते, या फिर उर्दू में पर्ची ही दे देते.
फिलहाल, कुरैशी साहब की तरफ से इस पर कोई सफाई नहीं आई है, लेकिन इंटरनेट की दुनिया में यह वीडियो अभी लंबे समय तक लोगों का मनोरंजन करने के लिए बिल्कुल तैयार है.
यहां देखिए वायरल वीडियो
A video of Sindh Assembly MPA Muhammad Shabbir Qureshi struggling to pronounce English words while reading a resolution has gone viral on social media.#SindhGovt pic.twitter.com/zQPwipgqeB
— Abdul Aziz Khan (@AbdulAzizANP) September 13, 2026

अभिषेक राय
अभिषेक राय (Abhishek Roy) अभी TV9 भारतवर्ष के डिजिटल विंग में असिस्टेंट न्यूज एडिटर (Assistant News Editor) हैं. पत्रकारिता में उन्हें 14 साल से ज्यादा का अनुभव है और इस फील्ड में उनकी अपनी एक अलग पहचान है. अपने करियर में उन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों में काम किया है. शुरुआत में वे भोपाल के 'पीपुल्स समाचार' अखबार (Peoples Samachar) से जुड़े. यहां उन्होंने प्रिंट मीडिया का काम सीखा. इसके बाद वे दैनिक भास्कर (Dainik Bhaskar) ग्रुप में लंबे समय तक रहे. खास बात ये कि उन्होंने भास्कर के अखबार और वेबसाइट, दोनों जगह काम किया. इससे उन्हें पुरानी और नई, दोनों तरह की पत्रकारिता का अनुभव मिला. अभिषेक ने अहमदाबाद के 'जानो दुनिया' (Jano Duniya) न्यूज चैनल में भी काम किया. यहां उन्होंने टीवी मीडिया में अपनी काबिलियत दिखाई. अभिषेक को राजनीति और विदेशी मामलों की अच्छी समझ है. वे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक घटनाक्रमों और वैश्विक कूटनीति को बहुत ही बारीकी से समझते हैं. हालांकि, वर्तमान में डिजिटल मीडिया की बदलती मांग को देखते हुए वे अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं. इन दिनों वे ट्रेंडिंग खबरों, वायरल टॉपिक्स और हटके कंटेंट पर काम कर रहे हैं. अभिषेक के लिए पत्रकारिता महज एक पेशा या सिर्फ पाठकों तक सूचनाएं या खबरें पहुंचाना नहीं है. उनका विजन और उद्देश्य इससे कहीं अधिक व्यापक है. वे मानते हैं कि एक पत्रकार के रूप में उनकी जिम्मेदारी है कि पाठकों को हर बार कुछ नया और अनूठा पढ़ने को मिले. कंटेंट ऐसा हो जो पाठकों की सोच के दायरे को विस्तृत करे और उन्हें एक नया नजरिया दे. अभिषेक को पत्रकारिता के साथ-साथ ट्रैवलिंग का भी शौक है. भागदौड़ भरी जिंदगी से जब भी फुर्सत मिलती है, वे पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं और सुकून के पल बिताते हैं.
Read More